Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भालू के हमले में वृद्ध महिला गंभीर घायल:बलरामपुर में महुआ बीनने गई थी, जिला अस्पताल में भर्ती
Breaking News

भालू के हमले में वृद्ध महिला गंभीर घायल:बलरामपुर में महुआ बीनने गई थी, जिला अस्पताल में भर्ती

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b4538ca2 1146 449f ab28 b4bdc6e37e0f1776527913654 1776582594
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b4538ca2 1146 449f ab28 b4bdc6e37e0f1776527913654 1776582594
बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र में भालू के हमले से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शनिवार सुबह सीतारामपुर पारा के पास हुई, जब महिला जंगल में महुआ बीनने गई थी। उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, करमपानी, सीतारामपुर निवासी रमुनिया (75), 18 अप्रैल को सुबह करीब 6:30 बजे भालूकाठा के पास महुआ बीन रही थीं। इसी दौरान एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ अचानक वहां पहुंची और रमुनिया पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अन्य ग्रामीण जान बचाकर मौके से भाग निकले हमले के दौरान महिला के साथ गए अन्य ग्रामीण अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले और गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। डिप्टी रेंजर शिवप्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार गश्त करने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.