Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महतारी वंदन योजना में जुड़ीं बस्तर संभाग की 4,000 नई महिलाएं, अक्टूबर में मिलेगी 20वीं किश्त
Breaking News

महतारी वंदन योजना में जुड़ीं बस्तर संभाग की 4,000 नई महिलाएं, अक्टूबर में मिलेगी 20वीं किश्त

By adminSeptember 27, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 09 2025 mahtarivandan
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना में बस्तर संभाग के माओवाद प्रभावित इलाके की 4 हजार नई महिलाओं को जोड़ा गया है। इन महिलाओं को अक्टूबर महीने में पहली किश्त प्राप्त होगी। योजना के तहत अब तक 19 किश्त जारी किए जा चुके हैं।

Publish Date: Sat, 27 Sep 2025 03:31:32 PM (IST)

Updated Date: Sat, 27 Sep 2025 03:48:26 PM (IST)

महतारी वंदन योजना में जुड़ीं बस्तर संभाग की 4,000 नई महिलाएं, अक्टूबर में मिलेगी 20वीं किश्त
महतारी वंदन योजना में जुड़ीं 4000 महिलाएं

HighLights

  1. बस्तर संभाग के पांच जिलों के 511 गांवों से मिले करीब 9,000 आवेदन
  2. 69 लाख से अधिक हो रही लाभान्विंत, अक्टूबर में 20वीं किस्त हाेगी जारी
  3. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पोर्टल दोबारा खोलने की घोषणा हो सकती है

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की प्रमुख योजना महतारी वंदन में 4,000 नई महिलाओं के नाम शामिल किया गया है। इन्हें अक्टूबर से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। ये हितग्राही बस्तर संभाग के पांच जिलों कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) क्षेत्र में संचालित 53 कैंपों के 511 गांवों की हैं। इन्हें अक्टूबर में 20वीं किस्त लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

वर्तमान में प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाएं प्रत्येक माह एक-एक हजार रुपये से लाभान्वित हो रही हैं। राज्य सरकार ने माओवादी हिंसा से मुक्ति की ओर तेजी से बढ़ रहे बस्तर संभाग के पांच जिलों में महतारी वंदन से वंचित महिलाओं को शामिल करने का विगत 23 जुलाई को निर्णय लिया था।

महिला व बाल विकास विभाग की ओर से आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू की गई थी, जो 31 अगस्त तक चली थी। आंगनबाड़ी केंद्राें के माध्यम से विभाग के पास करीब नौ हजार आवेदन आए थे। जांच के बाद करीब चार हजार महिलाएं पात्र मिली हैं। अधिकारियाें का कहना है कि जिन हितग्राहियों के आवेदन दस्तावेजों के अभाव में अपूर्ण हैं, उसे पूर्ण कराकर लाभ दिलाया जाएगा। 1 मार्च 2024 से शुरू की गई योजना का उद्देश्य विवाहित व 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

19 किस्त हो चुकी है जारी

महतारी वंदन योजना की 19 किस्त जारी हो चुकी है। सितंबर में 69,15,994 महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की गई थी। महिला व बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वे आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई महिलाओं का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है।

नवंबर में दोबारा पोर्टल खुुलने की संभावना

प्रदेश में अभी भी लाखों महिलाएं योजना से वंचित हैं, जिन्हें पंजीयन पोर्टल का दोबारा खुलने का इंतजार है। ये महिलाएं पहली बार पंजीयन पोर्टल में आवेदन करने से चूक गई थीं। कुछ ऐसी महिलाओं को भी लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो डेढ़ वर्षों में योजना के लिए पात्र हो गई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला बाल व विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की ओर से दोबारा खोलने की बातें कई बार सामने आ चुकी हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवंबर में इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा की जा सकती है। सुशासन तिहार में विभाग के पास महतारी वंदन योजना से संबंधित 1.65 लाख आवेदन आए थे।

यह भी पढ़ें- PM Modi ने रखी IIT Bhilai के चरण बी निर्माण की आधारशिला, 2257.55 करोड़ की लागत से पूरा होगा प्रोजेक्ट

नियद नेल्ला नार क्षेत्र में संचालित 53 कैंपों के 511 गांवों से आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। करीब चार हजार महिलाएं पात्र मिली हैं, जिन्हें अक्टूबर से लाभ मिलेगा। शेष के आवेदनों को भी पूर्ण कराकर लाभान्वित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

-पदुम सिंह एल्मा, संचालक, महिला व बाल विकास विभाग



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पानी टंकी परियोजना के लिए राशि निकली, काम शुरू नहीं:पूर्व जिला-पंचायत सदस्य ने थाने में की शिकायत, ‘गुम’ निर्माण कार्य की तलाश की मांग

April 18, 2026

बाबू खेमानी का सट्टा सिंडिकेट, 3 लेयर में फैला नेटवर्क:लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाई, दुबई में ललित मोदी से मिला, IPL एक्सपर्ट बनकर लोगों को फंसाया

April 18, 2026

बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई:अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 70 ट्रैक्टर अवैध रेत, एक्सीवेटर, हाइवा जब्त

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067760
Views Today : 98
Views Last 7 days : 1003
Views Last 30 days : 4039
Total views : 88690
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.