टॉप न्यूज़

महतारी अँगना में महिला कांग्रेस का सावन उत्सव:सांसद फूलो देवी नेताम के साथ हरेली-तीज के रंग में रंगीं महिलाएं




राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के आवास ‘महतारी अँगना’ में हरेली, तीज और सावन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में सावन का जश्न मनाया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने के साथ नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। फूलो देवी नेताम ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल बढ़ाना और उनकी प्रतिभाओं को सामने लाना है। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह देखने को मिला। महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और सावन के रंग देखने को मिले। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल, सरायपाली विधायक चातुरी लाल नंद, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, छन्नी साहू और अनीता शर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सावन में तीज का खास महत्व सावन का महीना हरियाली, उमंग और त्योहारों के लिए खास माना जाता है। इस दौरान चारों ओर हरियाली नजर आती है और महिलाएं सावन के गीत, झूले और पारंपरिक आयोजनों के जरिए उत्सव मनाती हैं। सावन में आने वाली तीज महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। तीज पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजती-संवरती हैं, मेहंदी लगाती हैं और झूला झूलने के साथ सावन के लोकगीत गाती हैं। कई जगहों पर महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। तीज को दांपत्य सुख, परिवार की खुशहाली और पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ा पर्व भी माना जाता है। हरेली में खेती-किसानी की खुशहाली की कामना छत्तीसगढ़ में हरेली को खेती-किसानी और हरियाली से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व माना जाता है। इस दिन किसान खेती में उपयोग होने वाले औजारों और पशुधन की पूजा करते हैं। अच्छी फसल और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ यह पर्व मनाया जाता है। गांवों में गेड़ी चढ़ने और पारंपरिक खेलों की भी खास परंपरा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button