Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में IPL सट्टे पर पुलिस का एक्शन:ऑनलाइन ऐप से चल रहा था करोड़ों का खेल; अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-कैश जब्त
Breaking News

दुर्ग में IPL सट्टे पर पुलिस का एक्शन:ऑनलाइन ऐप से चल रहा था करोड़ों का खेल; अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-कैश जब्त

By adminMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 11 at 34549 pm 1778529738
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 11 at 34549 pm 1778529738
दुर्ग में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चारों ने ऑनलाइन सट्टे से जुड़े होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मोबाइल भी जब्त, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने इस कार्रवाई में 8 मोबाइल, 9 हजार 810 रुपए कैश, सट्टे का हिसाब-किताब लिखी पॉकेट डायरी और डॉट पेन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 89 हजार 810 रुपए बताई गई है। चारों आरोपियों के पास से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि, आरोपी संगठित तरीके से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे और इसके जरिए आर्थिक फायदा कमा रहे थे। मामले में अभी भी जांच जारी है और पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। जानिए क्या था पूरा मामला पुलिस के मुताबिक ऋषभ नगर दुर्ग में रहने वाला विकास जैन आईपीएल मैचों में मोबाइल फोन और ऑनलाइन ऐप के जरिए हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा चला रहा है। उस समय चेन्नई और दिल्ली के बीच आईपीएल मैच खेला जा रहा था। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से तीन लोगों को ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विकास जैन, रौनक ताम्रकार और प्रवीण ताम्रकार बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन, पॉकेट डायरी, नगदी रकम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे। इनकी भी हो चुकी है गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों में विकास जैन, रौनक ताम्रकार, प्रवीण ताम्रकार, अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी शामिल हैं। सभी आरोपी दुर्ग शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग में IPL सट्टे पर पुलिस का एक्शन:ऑनलाइन ऐप से चल रहा था करोड़ों का खेल; अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-कैश जब्त

May 12, 2026

बनते ही उखड़ने लगी 1.40 करोड़ की सड़क,VIDEO:बिलासपुर में हाथ से निकल रही डामर की परत, मुरूम की जगह मिट्टी बिछाकर बनाई 1KM रोड

May 12, 2026

बनते ही उखड़ने लगी 1.40 करोड़ की सड़क,VIDEO:बिलासपुर में हाथ से निकल रही डामर की परत, मुरूम की जगह मिट्टी बिछाकर बनाई 1KM रोड

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070109
Views Today : 88
Views Last 7 days : 563
Views Last 30 days : 3374
Total views : 91207
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.