बालोद | शहर के मधु चौक के पास स्थित नाली की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया है। नाली कचरे से पूरी तरह जाम हो चुकी है और उसमें से तेज दुर्गंध फैल रही है। दुकानदारों को बदबू के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है। वहीं, सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी इस गंदगी और दुर्गंध के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को नाक बंद कर निकलना पड़ता है। नाली की तत्काल सफाई करवाई जाए।
<
