Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मतांतरण के लिए सिंदूर धोने और चूड़ी उतारने का बनाया दबाव, तो महिला ने कर दिया हंगामा
Breaking News

मतांतरण के लिए सिंदूर धोने और चूड़ी उतारने का बनाया दबाव, तो महिला ने कर दिया हंगामा

By adminOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 10 2025 conversion 2025106 85311
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में इलाज का झांसा देकर एक महिला का मतांतरण कराने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। महिला पर दबाव बनाकर उससे सिंदूर पोछने और चुड़ियां उतारने की बात कही जा रही थी, जिसपर महिला ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसका जमकर विरोध किया।

Publish Date: Mon, 06 Oct 2025 08:50:25 AM (IST)

Updated Date: Mon, 06 Oct 2025 08:55:24 AM (IST)

मतांतरण के लिए सिंदूर धोने और चूड़ी उतारने का बनाया दबाव, तो महिला ने कर दिया हंगामा
इलाज के नाम पर महिला का मतांतरण करने की कोशिश (सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बीमारी ठीक करने के झांसे में लेकर महिला को मतांतरित किया जा रहा था। उससे सिंदूर धोने और चूड़ी उतारने के लिए कहा गया तो उसने हंगामा कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ता रविवार सुबह से ही मौके पर जमे रहे।

बता दें कि शनिवार को भी मतांतरण को लेकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मतांतरण कराने में लिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रविवार को दोबारा मतांतरण का प्रयास किया गया। हिन्दू संगठन के लोगों ने मतांतरण करा रहे लोगों को पुलिस के सामने ही पिटाई कर दी और उनकी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई।

पुरैना निवासी महिला बालका राजपूत ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू रितू पर कुछ लोग इसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे। बालका ने बताया कि तीन महीने पहले रितू की तबियत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद वह इलाज के लिए मायाराम नामक व्यक्ति के पास गई।

मायाराम ने रितू को निःशुल्क इलाज कराने का झांसा दिया और इस दौरान उसे इसाई धर्म ग्रहण करने के लिए मजबूर किया। बालका राजपूत ने यह भी आरोप लगाया कि मायाराम और उसके साथियों ने रितू के माध्यम से बालका पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया था।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में हर 20 मिनट में दर्ज हो रही एक नई Cyber Fraud की शिकायत, 67000 मामलों में 791 करोड़ की चपत

हिन्दूवादी संगठन से जुड़े व्यक्तियों का कहना है कि दो महीने से अधिक समय से मतांतरण के समर्थक इन लोगों के पीछे पड़े हुए थे। उन्हें यह धोखा दिया गया था कि यदि वे अपना धर्म बदल लेंगे, तो उनका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा और वे बीमारियों से मुक्त हो जाएंगे। मतांतरण कराने वाले लोगों ने महिला के हाथों से उसकी चूड़ी निकाल दी और उससे कहा कि अब तुम अपना सिंदूर भी हटा दो, क्योंकि अब से तुम सिंदूर नहीं लगाओगी।

इस बात का महिला ने विरोध किया, तो उस पर दबाव बनाया गया। जिसके बाद महिला ने हंगामा कर दिया। मामले को लेकर रायपुर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Mahasamund Bus Passenger Jewellery Seized

April 22, 2026

Raigarh NSUI Protest | Power Cut Issue; Electricity Department Gherao

April 22, 2026

रायपुर के लेंसकार्ट शोरूम में कर्मचारियों को लगाया तिलक, VIDEO:धार्मिक संगठन के लोग बोले- टीका लगाकर बैठा कीजिए, लोगों को बताइए हिंदू हो

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068261
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1050
Views Last 30 days : 4092
Total views : 89221
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.