Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मंडी बोर्ड उप-निरीक्षक भर्ती, जिले में 33 केंद्र बनाए
Breaking News

मंडी बोर्ड उप-निरीक्षक भर्ती, जिले में 33 केंद्र बनाए

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776908990 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | जांजगीर छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत ”उप-निरीक्षक” के रिक्त पदों को भरने के लिए आगामी 26 अप्रैल को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले के 33 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में कुल 9811 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें विशेष ड्रेस कोड और समय का कड़ाई से पालन शामिल है। राज्य स्तर पर इस परीक्षा में लगभग 2.47 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए 16 जिलों को परीक्षा हब बनाया गया है। जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन ने सुचारू व्यवस्था के लिए सभी केंद्र प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित है। हालांकि, अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे (2 घंटा पूर्व) केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन समय पर पूरा हो सके। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे अनिवार्य रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाएं और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में सहयोग करें। परीक्षा केंद्र पर फोटो युक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन का ही उपयोग कर सकेंगे। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने आवंटित केंद्र का स्थान जरूर देख लें। मोबाइल, ब्लूटूथ या कोई भी संचार उपकरण ले जाने पर न केवल अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी, बल्कि कठोर कानूनी कार्रवाई भी होगी। { अनुमति: परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और फुटवियर में चप्पल पहनकर ही आएं। { वर्जित रंग: काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना पूरी तरह प्रतिबंधित है। { आभूषण व एक्सेसरीज: कान में किसी भी प्रकार का आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, स्कार्फ और टोपी ले जाना वर्जित है। { धार्मिक पोशाक: जो अभ्यर्थी धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनकर आएंगे, उन्हें सुरक्षा जांच के लिए सामान्य समय से काफी पहले रिपोर्ट करना होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.