Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जहर पीया:मौत के बाद जांच में हुआ खुलासा, रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जहर पीया:मौत के बाद जांच में हुआ खुलासा, रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
mange su 1776606735
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



mange su 1776606735
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवती ने जहर पीकर जान दे दी। पुलिस को मामले में जांच करने पर जानकारी हुई कि युवती ने अपने मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर जहर का सेवन किया। जिसके बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। चक्रधर नगर क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय युवती ने 9 सितबंर को जहर सेवन कर ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। तब पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों से बयान लिया, जिसमें जानकारी हुई कि युवती का विवाह मई 2025 में छाल थाना क्षेत्र के ग्राम चुहकीमाल में रहने वाले केशव पटेल के साथ तय हुआ था। दिसबंर माह में दोनों का शादी होना था। ऐेस में शादी से ठीक एक सप्ताह पहले युवती ने अपने परिजनों को बताया था कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है और उसका किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध है। जिससे वह विवाह करना चाहता है। आरोपी द्वारा लगातार फोन कर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह अत्यधिक तनाव में थी।
परेशान होकर युवती ने जहर पी लिया
इसी प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने 9 सितबंर 2025 को अपने घर में जहर पी ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिसके साथ उसके संबंध होने की जानकारी सामने आई थी। जांच में आरोपी द्वारा युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर शुक्रवार को थाना में अपराध दर्ज किया और पुलिस आरोपी के घर पहुंची।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
जहां उससे पूछताछ किया। तब उसने युवती से शादी तय होना और बातचीत की पुष्टि की, साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उसकी पूर्व प्रेमिका से लगातार संपर्क बना हुआ था। केशव ने यह भी बताया कि घटना के दिन युवती ने उसे फोन कर जहर सेवन करने की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075272
Views Today : 28
Views Last 7 days : 2214
Views Last 30 days : 9873
Total views : 104295
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.