Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था निवेश
Breaking News

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था निवेश

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 04 2026 suspended ias sameer
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी में आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 02:14:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 02:14:11 PM (IST)

कोयला लेवी स्कैम: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था निवेश
निलंबित IAS समीर विश्नोई पर कड़ा एक्शन।

HighLights

  1. निलंबित IAS समीर विश्नोई पर कड़ा एक्शन
  2. समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  3. कोयला लेवी स्कैम से जुड़ा मामला है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एसीबी/ईओडब्ल्यू की जांच के बाद विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर ने विश्नोई और उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम पर अर्जित करीब 15 से 20 करोड़ रुपए की बेनामी अचल संपत्तियों को अटैच करने का आदेश जारी किया है।

जांच में सामने आया है कि समीर विश्नोई ने अपनी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम पर 3 से 4 फर्म बनाकर अवैध कमाई को निवेश किया और उससे कई संपत्तियां खरीदीं। इनमें महासमुंद जिले में करीब 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर में स्थित प्लॉट, गायत्री नगर स्थित मकान समेत अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर भी निवेश कर संपत्तियां अर्जित की गई थीं, जिन्हें अब जब्त कर लिया गया है।

कोयला लेवी स्कैम से जुड़ा मामला

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने अपराध क्रमांक 23/2024 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) एवं 13(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। समीर विश्नोई को कोयला लेवी घोटाले का प्रमुख आरोपी माना गया है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भी कोयला लेवी स्कैम में विश्नोई की 5 अचल संपत्तियों को प्रोविजनल अटैच किया जा चुका है। वहीं एसीबी/ईओडब्ल्यू की जांच में करीब 4 करोड़ रुपए मूल्य की 9 अतिरिक्त संपत्तियों का खुलासा हुआ, जिनके अटैचमेंट के लिए विशेष अदालत में आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

कोर्ट के आदेश के बाद सख्ती

17 अप्रैल 2026 को विशेष न्यायालय में सुनवाई के बाद सभी चिन्हित संपत्तियों को अटैच करने का आदेश जारी किया गया। आदेश के बाद अब इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है।

पहले भी हुई है कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी मामले में आरोपी रहीं सौम्या चौरसिया की अवैध संपत्तियों की कुर्की न्यायालय के आदेश से की जा चुकी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075282
Views Today : 38
Views Last 7 days : 2224
Views Last 30 days : 9883
Total views : 104305
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.