Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एमएमएस कांड:भिलाई नगर थाने पहुंचकर फोटो-वीडियो सैंपल दिया; बोले- हमने ही FIR कराई, नोटिस-नोटिस खेलने की जरूरत नहीं
Breaking News

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एमएमएस कांड:भिलाई नगर थाने पहुंचकर फोटो-वीडियो सैंपल दिया; बोले- हमने ही FIR कराई, नोटिस-नोटिस खेलने की जरूरत नहीं

By adminApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 11 at 40331 pm 1775903637
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 11 at 40331 pm 1775903637
भिलाई नगर में चर्चित एमएमएस मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव शनिवार को भिलाई नगर थाना पहुंचे और पुलिस को अपना फोटो और वीडियो सैंपल दिया। पुलिस ने इसे रिकॉर्ड में लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया है। अब इस सैंपल को आगे जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि वायरल वीडियो की सच्चाई सामने लाई जा सके। बताया जा रहा है कि पुलिस ने विधायक को पहले भी कई बार नोटिस भेजा था। हाल ही में 6 अप्रैल को नोटिस दिया गया था, जिसके बाद शनिवार को वे थाने पहुंचे और थाना प्रभारी के सामने फोटो-वीडियो सैंपलिंग करवाई। पुलिस अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड में दर्ज की है। शनिवार को थाने में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा की मौजूदगी में फोटो और वीडियो सैंपल लिया गया। पुलिस अब इस सैंपल को तकनीकी जांच के लिए भेजेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वायरल वीडियो असली है या मॉर्फ्ड।
कहा हमने एफआईआर करवाई थी, जांच में देरी
थाने पहुंचने से पहले देवेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने FIR करवाई थी, जो लगभग 3 साल पहले एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर लोगों के बीच में भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया था। उस वीडियो को लेकर मैंने पहले FIR करवाई थी जिसकी जांच अभी तक पूरी तरह से कंप्लीट नहीं हुई है। उसको लेकर मुझे एक नोटिस आया था, उस सिलसिले में मैं यहां पहुंचा हूं। नोटिस आया भी था तो बड़ा प्यारा नोटिस आया था। मैंने अभी टीआई साहब से बात की, नोटिस में उन्होंने कहा था कि 6 तारीख को सुबह 11:00 बजे आपको यहाँ पर पहुंचना है और नोटिस पहुंचा हमारे पास 6 तारीख को दोपहर में 1:00 बजे। तो इस तरीके का नोटिस क्यों भेजते हो? हम तो चाहते हैं इसकी जांच हो जाए, स्पष्टता आ जाए, सामने आ जाए लोगों के। तो इसकी पूरी तह तक जांच होनी चाहिए। नोटिस-नोटिस खेल रहा विभाग
उन्होंने कहा कि FIR कराने वाले हम खुद हैं, इसलिए नोटिस-नोटिस खेलने की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि जांच हो और सच्चाई साफ-साफ जनता के सामने आए। उन्होंने यह भी कहा कि नोटिस में सुबह 11 बजे थाने पहुंचने का समय लिखा था, लेकिन नोटिस उनके ऑफिस में दोपहर 1 बजे पहुंचा, जिससे उन्हें लगा कि जल्दबाजी में नोटिस भेजा गया है। देवेंद्र यादव ने कहा कि वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं और पुलिस को पूरी तरह सहयोग करेंगे। उनका कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी सच है, वह सामने आना चाहिए। उन्होंने सरकार और पुलिस विभाग से भी अपील की कि मामले की पूरी जांच कर जनता को सच्चाई बताई जाए। विधानसभा चुनाव के दौरान वायरल हुआ था वीडियो
विधायक ने बताया कि करीब तीन साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके जैसा दिखने वाला व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था। उस समय उन्होंने इसे मॉर्फ्ड वीडियो बताते हुए भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज कराया था और जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की गई और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि अगर किसी अन्य नेता के मामले में सीबीआई जांच हो सकती है, तो उनके मामले में भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076776
Views Today : 30
Views Last 7 days : 4078
Views Last 30 days : 11766
Total views : 106971
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.