Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में 18.69 लाख की हेरोईन जब्त:किराए के मकान से 4 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से लाकर खपा रहे थे आरोपी
Breaking News

भिलाई में 18.69 लाख की हेरोईन जब्त:किराए के मकान से 4 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से लाकर खपा रहे थे आरोपी

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1775934342 3e8641ad 736b 4464 a253 5d8946bb5f40 1775878465471
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3e8641ad 736b 4464 a253 5d8946bb5f40 1775878465471
दुर्ग पुलिस ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक अंतरराज्यीय हेरोईन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 91.9 ग्राम हेरोईन और 31 हजार रुपए कैश बरामद किए। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 18.69 लाख रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर की गई। थाना जामुल पुलिस को जानकारी मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई के एक किराए के मकान में अवैध रूप से हेरोईन रखकर उसकी बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। छापेमारी कर पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा छापेमारी के दौरान चारों आरोपी मौके पर ही पकड़े गए। तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में हेरोईन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब के अमृतसर से हेरोईन लाकर भिलाई में खपाने की तैयारी कर रहे थे। इस अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए उन्होंने हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक किराए का मकान लिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पूरी सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है। पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। इनमें 19 वर्षीय राजविंदर कौर, राजवीर सिंह (32), कुलदीप सिंह (39) और लवप्रीत सिंह (22) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना जामुल में अपराध क्रमांक 236/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27(क) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076711
Views Today : 674
Views Last 7 days : 4084
Views Last 30 days : 11889
Total views : 106889
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.