Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में सुपेला थाने के पीछे 8 लाख की चोरी:शादी में गया था लोको पायलट का परिवार, घर का सीसीटीवी का स्विच मिला बंद
Breaking News

भिलाई में सुपेला थाने के पीछे 8 लाख की चोरी:शादी में गया था लोको पायलट का परिवार, घर का सीसीटीवी का स्विच मिला बंद

By adminMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 10 at 25019 pm 1778412059
भिलाई के सुपेला थाना के ठीक पीछे कॉलोनी में रेलवे के लोको पायलट के घर सोने-चांदी के जेवर, करीब 1 लाख रुपए कैश और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि, करीब 7 से 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना सुपेला थाना से करीब 500 मीटर दूर राधिका नगर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे में लोको पायलट त्रिलोकी नाथ अपने पूरे परिवार के साथ शनिवार की रात खुर्सीपार में रिश्तेदारी की शादी में गए थे। रात करीब 8 बजे घर बंद कर सभी लोग निकले थे। देर रात करीब 1 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के पीछे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम में रखी अलमारी और लॉकर खुले पड़े थे। सभी जेवर लॉकर से गायब पीड़ित त्रिलोकी नाथ ने बताया कि, उनकी पत्नी के शादी के समय से रखे सभी जेवर गायब थे। इनमें मांग टीका, कान के जेवर, नाक की नथ, गले की चैन, पायल, अंगूठी समेत कई सोने-चांदी के सामान शामिल हैं। उनके खुद के भी अंगूठी और चैन चोरी हो गए। इसके अलावा घर में रखे करीब 1 लाख रुपए कैश भी चोर ले गए। चोरी पर उठ रहे कई सवाल ? थाना के ठीक पीछे हुई इस चोरी पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। जिस घर में चोरी हुई है वहां बाहर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, लेकिन चोरी की रात ही सीसीटीवी कैमरे का स्विच गलती से बंद हो गया। इतना ही नहीं घर के पीछे पूरा खाली मैदान है। ऐसे में पीछे के तरफ का दरवाजा भी खुला छोड़ दिया गया था। वहीं, घर के अंदर दो लॉकर से पैसे और गहने की चोरी हुई है। इसमें से एक लॉकर पहले से खुला हुआ था, जबकि दूसरे लॉकर में ताला लगा था, जिसकी चााबी गद्दे के नीचे छिपा कर रखी थी। लेकिन चोरों ने बिना किसी सामान को नुकसान पहुंचाए गद्दे के नीचे से चाबी निकाली और लॉकर का सामान चोरी कर के ले गए। इन सब बातों से इस चोरी पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जल्दी में बंद हो गया सीसीटीवी का स्विच घर के बाहर CCTV कैमरा भी लगा हुआ था, लेकिन घटना के समय उसका स्विच बंद मिला। लोको पायलय त्रिलोकी नाथ का कहना है कि शादी में जाने की जल्दी में गलती से कैमरे का स्विच बंद हो गया होगा। उन्होंने कहा कि घर के किसी सदस्य से गलती से दूसरा स्विच बंद करने के दौरान CCTV भी बंद हो गया। जांच में जुटी पुलिस, हर पहलु खंगाल रही घटना की सूचना मिलने के बाद सुपेला पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शनिवार सुबह भी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। आसपास लगे दूसरे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पीड़ित ने बताया कि, इससे पहले भी परिवार घर बंद कर बाहर जाता था, लेकिन घर में हमेशा कोई न कोई सदस्य मौजूद रहता था। पहली बार ऐसा हुआ कि पूरा परिवार एक साथ कई घंटों के लिए बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया। फिलहाल सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस को शक है कि, चोरों ने पहले घर की रेकी की थी और परिवार के बाहर जाने का इंतजार कर रहे थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मदर्स डे पर रायपुर महिला जेल में वीडियो-कॉल सुविधा शुरू:अब परिवार से कर सकेंगी बात महिला कैदी, रोजगार से जोड़ने बंदियों को कौशल प्रशिक्षण

May 11, 2026

रायपुर में महिला जनगणना कर्मचारी से धक्का-मुक्की:सर्वे को फालतू बताकर किया विवाद, सिमरन सिटी बीएसयूपी कॉलोनी की घटना, शिकायत पर केस दर्ज

May 11, 2026

पुलिस ने अवैध बीयर के साथ दो युवकों को पकड़ा:बलरामपुर में वाहन चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069916
Views Today : 9
Views Last 7 days : 332
Views Last 30 days : 3284
Total views : 90971
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.