Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में व्यापारी के घर कैश और ज्वेलरी की चोरी:शादी में शामिल होने गया था परिवार, जामुल में चाकू की नोक पर लूट
Breaking News

भिलाई में व्यापारी के घर कैश और ज्वेलरी की चोरी:शादी में शामिल होने गया था परिवार, जामुल में चाकू की नोक पर लूट

By adminMay 5, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777999548 whatsapp image 2026 05 05 at 113200 am 1 1777979030
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 05 at 113200 am 1 1777979030
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में नेहरू नगर पश्चिम की एक पॉश कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे से देर रात 2:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक विनय कुमार अग्रवाल अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक शादी में शामिल होने अम्रपाली सोसाइटी गए थे। वे नेहरू नगर पश्चिम में किराए के मकान में रहते हैं। रात करीब 2 बजे जब पूरा परिवार वापस लौटा, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। इसी से चोरी का पता चला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि, घर में करीब डेढ़ लाख रुपए कैश और 45 से 50 लाख रुपए तक के जेवर रखे थे। शादी के लिए जेवर बैंक लॉकर से निकालकर घर में रखे गए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। पुलिस का मानना है कि चोरों ने पहले से घर की रेकी की होगी और यह जानकारी भी थी कि परिवार घर से बाहर गया है। देखिए ये तस्वीरें… पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, क्राइम डीएसपी यदुमणि सिदार, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव और स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने भी जांच की। जानिए सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने क्या कहा ? सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर ईस्ट में विनय अग्रवाल व्यवसायी हैं, जिनका स्क्रैप का और धर्मकांटे का व्यवसाय है। ये सपरिवार बीती रात में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाहर थे। दिन में लगभग 12:30 बजे के आसपास निकले थे। रात में लगभग 2 बजे के आसपास जब यह परिवार सहित अपने घर में आए, तो इनके घर में ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा था। घर में जो भी सोने-चांदी के जेवरात यह बैंक के लॉकर से लाकर इनकी पत्नी जो शादी में पहनने के लिए रखी थी, वो और कुछ कैश रकम लगभग ₹1,40,000 इनके घर में नहीं था। जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई। एफएसएल की टीम, डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया। फिंगरप्रिंट की टीम ने भी फिंगरप्रिंट वगैरह लिफ्ट किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश में घटना में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी और मशरूका बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें सुपेला थाने के स्टाफ और एसीसीयू के स्टाफ शामिल हैं। अभी जो टेक्निकल इनपुट है, उसमें टीम पूरी लगकर उसकी विवेचना और आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी हैं, उनको देखा जा रहा है, उनका परीक्षण किया जा रहा है और अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। शुरुआती तौर पर लगभग 20 से 25 लाख रुपए की चोरी का अनुमान है। इसके अतिरिक्त विनय अग्रवाल, उनकी पत्नी ने कुछ और गहनों की चोरी के बारे में बताया है। उसकी सूची मंगाई गई है, जिसको केस में जोड़ा जाएगा। इधर, पुरानी भिलाई थाना में भी चाकू की नोक पर लूट वहीं, भिलाई के पुराने थाना क्षेत्र में भी लूट की एक घटना सामने आई है। जामुल हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले मेजर यादव, जो ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में किराना दुकान चलाते हैं, उनके साथ सुबह लूट की वारदात हुई। मेजर यादव ने पुलिस को बताया कि, वे 4 मई की सुबह करीब 6 बजे दुकान खोलकर बैठे थे। करीब 8 बजे श्याम रेड्डी, धनराज और उनके कुछ साथी दुकान पर आए। उन्होंने चाय, पानी की बोतल, गुटखा और सिगरेट ली। जब दुकानदार ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान श्याम रेड्डी ने चाकू निकाल लिया और दुकानदार को धमकाने लगा। उसने जान से मारने की कोशिश भी की। इसके बाद आरोपियों ने जबरदस्ती गल्ले में रखे 5100 रुपए निकाल लिए। डर के कारण दुकानदार अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ जेल में बंदी की संदिग्ध मौत:शराब बेचने पर हुई थी गिरफ्तारी, भीम आर्मी और परिजनों ने SP से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

May 5, 2026

बिलासपुर पुलिस ने 69 बच्चों को ढूंढा:579 अपहृत महिला-पुरुषों को भी परिवार से मिलाया, राज्य में टॉप रैंकिंग हासिल की

May 5, 2026

श्रीराम-केयर अस्पताल में कॉन्स्टेबल की मौत, मजिस्ट्रियल जांच शुरू:4 डॉक्टर नहीं बता सके कैसे गई जान, बिसरा जांच की सलाह,परिजन बोले-केस दबाने की साजिश

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069647
Views Today : 47
Views Last 7 days : 707
Views Last 30 days : 3925
Total views : 90691
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.