![]()
दुर्ग जिले में शनिवार देर रात सूर्यामाल जुनवानी मॉल स्थित लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब में तय समय के बाद भी चोरी-छिपे बीयर बेचते पाए जाने पर संचालक संजय गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 64 बोतल बीयर जब्त की गई है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जांच के दौरान पता चला कि क्लब का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी वहां गतिविधियां जारी थी। जब पुलिस ने अंदर और आसपास की तलाशी ली, तो यह सामने आया कि क्लब संचालक ने बीयर की बोतलें छत पर छिपाकर रखी थीं। वहीं से ग्राहकों को चोरी-छिपे शराब बेची जा रही थी। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी की टीम लगातार क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत 18 अप्रैल की रात पुलिस टीम ने टी-सूर्यामाल, जुनवानी स्थित “लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब” में जांच की। जांच के दौरान वहां अवैध रूप से शराब बेचे जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बता दें कि इससे पहले भी इस क्लब पर कार्रवाई हो चुकी है। 12 हजार से ज्यादा कीमत की शराब जब्त पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसकी पहचान संजय गुप्ता (41), निवासी सेक्टर-04 भिलाई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्टॉक कंपनी की 64 बोतल बीयर बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 41.600 बल्क लीटर बताई गई है। जब्त बीयर की कीमत करीब 12,800 रुपए आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्लब का लाइसेंस समय समाप्त होने के बाद शराब बेचना कानून के खिलाफ है। आरोपी बिना वैध अनुमति के यह अवैध गतिविधि संचालित कर रहा था। पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि क्लब में दबिश दी गई थी। बार की छत पर अवैध रूप से करीब 64 बोतल बीयर रखी मिली, जिसे जब्त किया गया है।
<
