Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में पीलिया का प्रकोप:65 घरों की जांच में 7 नए मरीज मिले, चार दिनों में अब तक 31 मरीजों की पुष्टि
Breaking News

भिलाई में पीलिया का प्रकोप:65 घरों की जांच में 7 नए मरीज मिले, चार दिनों में अब तक 31 मरीजों की पुष्टि

By adminApril 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 12 at 12100 pm 1776054144
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 12 at 12100 pm 1776054144
दुर्ग जिले में भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया के मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। रविवार को भी स्वास्थय विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में 7 नए पीलिया के मरीज मिले। वार्ड-67, सेक्टर-7 की सड़क 37 ए में पीलिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लगातार मरीजों की जांच और निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को कुल 65 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 7 नए पीलिया के मरीजों की पहचान हुई। इन सभी लोगों के खून के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। अब तक इस इलाके में कुल 31 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से एक पुराना मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट चुका है। 4 मरीज अस्पताल में भर्ती
विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल 4 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 3 मरीज श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भिलाई में और 1 मरीज पल्स हॉस्पिटल भिलाई-1 में इलाज करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग कर रहा मॉनिटरिंग
भिलाई में पीलिया फैलने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में अपना कैंप लगा लिया है। इसके अलावा जिला स्तर से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम मॉनिटरिंग कर रही है। इसके अलावा भिलाई नगर की टीम भी उस क्षेत्र में कैंप लगाएगी। बीएसपी प्रबंधन बदल रहा पाइप लाइन
इधर भिलाई नगर में पीलिया के मरीज मिलने के बाद से बीएसपी प्रबंधन भी हरकत में आ गया है। करीब 50 साल पुराने पाइप लाइन को बदलने का काम तेजी से किया जा रहा है। नाले के अंदर से गुजरने वाले इन पाइपलाइनों को अब सड़क के उपर से गड्ढा खोदकर लाने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा लक्षण दिखने पर जांच करवाएं
लगातार पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवायजरी जारी की गई है। इसमें लोगों से लक्षण दिखने पर तत्काल जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लक्षण बताते हुए विभाग ने कहा कि पीलिया के लक्षणों में भूख कम लगना, पेशाब का पीला होना, खाने का स्वाद न आना, उल्टी आना, सिर दर्द, कमजोरी, थकान, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द और आंखों व त्वचा का पीला पड़ना शामिल है। पीलिया एक संक्रामक बीमारी है, जो गंदे पानी और खराब भोजन से फैलती है। यह बीमारी वायरस के कारण होती है। शरीर में संक्रमण होने के 15 से 50 दिनों के अंदर इसके लक्षण दिखने लगते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076542
Views Today : 430
Views Last 7 days : 3840
Views Last 30 days : 11645
Total views : 106645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.