Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भारतमाला मुआवजा घोटालाः भाई-भतीजों, बहू-बेटियों के नाम पर छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर लिया करोड़ों का मुआवजा
Breaking News

भारतमाला मुआवजा घोटालाः भाई-भतीजों, बहू-बेटियों के नाम पर छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर लिया करोड़ों का मुआवजा

By adminApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
29 04 2026 bharatmala compensation scam
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण में गांधी परिवार का जमीन बंटवारा मॉडल जांच में बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है, जहां बड़े भूखंडों को भाई-भतीजों, बहू-बेटियों के नाम पर छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर करोड़ों रुपये का मुआवजा लिया गया।

एक ही खसरे के कई प्लॉट, गांधी परिवार व जुड़े लोग ने अभनपुर व आसपास क्षेत्र में अधिसूचना के बाद मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए 10 से 30 तक हिस्सों में जमीन विभाजित कर अलग-अलग नामांतरण करा लिया।

एक जमीन के कई मालिक दिखा बार-बार भुगतान लिया

जांच में सामने आया कि दस्तावेजों में एक ही जमीन के कई मालिक दिखाकर बार-बार भुगतान लिया गया। इस पैटर्न ने पूरे घोटाले की परतें खोल दी हैं और अधिकारियों की भूमिका भी सवालों में है। ईओडब्ल्यू की जांच में इस तरह के और मामलों के राजफाश की संभावना जताई जा रही है।

एक खसरा, सात हिस्से, हर नाम पर मुआवजा

खसरा नंबर 1265 विनय कुमार गांधी के नाम पर दर्ज है, उसे सात अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया। इन सभी प्लाटों का नामांतरण परिवार के सदस्यों के नाम किया गया और हर हिस्से पर अलग-अलग मुआवजा लिया गया। खसरा नंबर 2026 को 17, 2023 को 11 और 2033 को 10 हिस्सों में बांटकर अलग-अलग नामों से दर्ज किया गया।

इन सभी मामलों में एक ही परिवार के सदस्यों के नाम बार-बार सामने आए। इससे संकेत मिलता है कि जमीन के कृत्रिम बंटवारे के जरिये मुआवजा बढ़ाने की सुनियोजित रणनीति अपनाई गई।

जांच में खुल रहे नए तरीके

ईडी की जांच में सामने आया है कि केवल जमीन बंटवारा ही नहीं, बल्कि दस्तावेजों में हेरफेर कर सरकारी जमीन को भी निजी दिखाया गया। कई खसरों को 30 से 60 हिस्सों में बांटकर मुआवजा लिया गया। एजेंसियां अब हर खसरे की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन-किन लोगों ने इस खेल में फायदा उठाया और इसमें किस स्तर तक मिलीभगत रही।

यह भी पढ़ें- Bharatmala Scam: 12 खसरों में 43 करोड़ का खेल, बाकी 57 की जांच से क्यों कतरा रही ईओडब्ल्यू?

अन्य परिवार के लोगों ने भी खेला यही खेल

गुप्ता परिवार : 26 प्रकरण, 13 करोड़ का मुआवजा अभनपुर तहसील में गुप्ता परिवार का नाम 45 में से 26 मामलों में सामने आया। अधिसूचना के बाद जमीन के टुकड़े कर अलग-अलग नामों से नामांतरण किया गया। राकेश, रितेश और ऋषि गुप्ता के नाम मुआवजा सूची में कई बार दर्ज हुए। इस सुनियोजित बंटवारे से करीब 13 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ।

अग्रवाल-सिंघल नेटवर्क : 10 से 32 टुकड़ों में बंटे खसरे अग्रवाल और सिंघल परिवार से जुड़े कई खसरों को 10 से 32 हिस्सों में बांटा गया। खसरा नंबर 2026, 2023, 2033, 2064, 2077 और 1698 में अलग-अलग प्लाट बनाकर बबीता, प्रमोद, कमल किशोर अग्रवाल और दीपक सिंघल के नाम दर्ज किए गए। एक ही परिवार के नाम बार-बार सामने आए।

गोलछा-चंद्राकर कनेक्शन : 67 टुकड़ों तक पहुंचा खेल ग्राम कोलर में खसरा नंबर 128 को 67 हिस्सों में बांटकर गोलछा परिवार को 20.71 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। अन्य खसरों को भी 20 से 30 टुकड़ों में बांटा गया। वहीं खसरा नंबर 294 को 37 हिस्सों में विभाजित कर चंद्राकर परिवार के सदस्यों को लाखों रुपये का लाभ मिला।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर की बेटियों ने टॉप-10 में गाड़े झंडे, 10वीं की मेरिट लिस्ट में जिले के 5 छात्र शामिल

April 30, 2026

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान ईडी के डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की

April 30, 2026

जेंडर-बैलेंस्ड काउंसलिंग से बचाए जा रहे टूटते परिवार

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069191
Views Today : 2
Views Last 7 days : 856
Views Last 30 days : 3961
Total views : 90190
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.