Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भाठागांव में चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश…VIDEO:हरे पेड़ काटते हुए मजदूरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, ठेकेदार बोला बीजेपी पार्षद ने भेजा; महापौर बोलीं कोई भी हो करेंगे कार्रवाई
Breaking News

भाठागांव में चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश…VIDEO:हरे पेड़ काटते हुए मजदूरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, ठेकेदार बोला बीजेपी पार्षद ने भेजा; महापौर बोलीं कोई भी हो करेंगे कार्रवाई

By adminApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776614982 image 2026 04 19t204615896 1776611841
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 19t204615896 1776611841
राजधानी के भाठगांव इलाके में चारागाह की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां बड़ी संख्या में हरे पेड़ों की कटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्थानीय लोग पेड़ काटने वालों का विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं और आरा मशीन व कुल्हाड़ी जब्त करने की बात कह रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ मजदूर मौके पर पेड़ों की कटाई कर रहे थे। जब स्थानीय रहवासियों ने इसका विरोध किया और पेड़ कटवाने वाले व्यक्ति का नाम ठेकेदार से पूछा तो ठेकेदार और वहां पर मौजूद लेबरों ने पार्षद रवि सोनकर के कहने पर पेड़ काटने की बात स्वीकारी। पेड़ काटे जाने और स्थानीय लोग व मजदूरों के बीच हो रही बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बिन्नी बाई स्कूल के पास की घटना स्थानीय लोगों के अनुसार जिस इलाके का वीडियो वायरल हुआ है, वो जगह काठाडीह रोड में बिन्नी बाई सोनकर स्कूल के पास पड़ती है। यहां पर बड़ी संख्या खाली जमीन पड़ी है। इस जमीन पर पूर्व में भी पेड़ों को काटे जाने की घटना सामने आ चुकी है। लेकिन पहली बार स्थानीय लोगों ने ठेकेदार-मजदूरों को पेड़ काटते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। सार्वजनिक जमीन पर कब्जे की कोशिश स्थानीय लोगों का आरोप है कि चारागाह की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहले पेड़ों को हटाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह जमीन वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में रही है और यहां पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। कोई भी हो करेंगे कार्रवाई: महापौर चारागाह की जमीन पर पेड़ काटे जाने के मामले में पर दैनिक भास्कर की टीम ने महापौर मीनल चौबे से चर्चा की। महापौर ने पूरे मामले मे संख्त कार्रवाई करने की बात कही है। महापौर ने कहा, कि कोई भी व्यक्ति हो यदि अवैध काम कर रहा है,तो ठोस कार्रवाई करेंगी। जांच करवाकर करूंगा कार्रवाई: जोन कमिश्नर हरे पेड़ काटने के मामले पर दैनिक भास्कर टीम ने जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव को जानकारी दी। जोन कमिश्रनर ने टीम भेजकर पूरे मामलें की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। पार्षद रवि सोनकर ने नहीं रखा अपना पक्ष वायरल वीडियो और ठेकेदार-मजदूरों के बयान पर दैनिक भास्कर की टीम ने भाठगांव के पार्षद रवि सोनकर ने उनका पक्ष जानने की कोशिश की। भास्कर टीम ने पार्षद को मैसेज किया और उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पार्षद ने अपने उपर लगे आरोपों को लेकर अपना पक्ष नहीं रखा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari BSP Retiree Scammed ₹1 Crore in Lottery Fraud

April 19, 2026

भूपेश बोले-अनिल अग्रवाल और नवीन जिंदल चोर-चोर मौसेरे भाई:सरकार भी साथ खड़ी है, महिला आरक्षण बिल पर कहा- इनसे ज्यादा मूर्ख कोई नहीं

April 19, 2026

रायपुर में परशुराम जयंती पर शहरभर में आयोजन:शोभायात्रा और महाप्रसाद का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067970
Views Today : 146
Views Last 7 days : 1078
Views Last 30 days : 4164
Total views : 88911
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.