![]()
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के अम्लीपदर तहसील मुख्यालय में आयोजित सुशासन शिविर में खाली कुर्सियां देखकर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। भाजपा नेता गोवर्धन मांझी ने अधिकारियों पर फोन न उठाने और शिविर की तैयारियों में लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, छुरा ब्लॉक के ग्राम पाटसिवनी में 5 मई को सुशासन तिहार के दौरान एक जनसभा हुई। इस सभा में एक शिकायत पर राजिम से भाजपा विधायक रोहित साहू ने मंच से कहा कि रिश्वत लेने वाले पटवारी को जूता से मारूंगा। वहीं विधायक रोहित साहू के पटवारी के लिए अपशब्द कहने पर पटवारी संघ ने सुशासन तिहार का बहिष्कार कर दिया। पहले देखिए तस्वीरें
दरअसल, गरियाबंद जिला प्रशासन ने सुशासन तिहार के तहत गुरुवार को अम्लीपदर तहसील मुख्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में खाली कुर्सियां देखकर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने प्रशासन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। मंच पर कलेक्टर भगवान सिंह उईके की मौजूदगी में पूर्व भाजपा संसदीय सचिव और क्षेत्र के नेता गोवर्धन मांझी ने माइक संभाला। उन्होंने प्रशासन पर भड़कते हुए कहा कि कलेक्टर साहब, आप फोन तो उठा लिया करें। छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान ऐसे ही हो जाता है। मांझी ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप मांझी ने आगे कहा कि जनता पानी, बिजली जैसी छोटी समस्याओं को लेकर नेताओं के पास पहुंचती है, ताकि उनकी बात प्रशासन तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोग आवेदन देकर थक चुके होते हैं, लेकिन अधिकारी नेताओं के फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे समाधान शिविरों का क्या औचित्य रहेगा। मांझी ने कहा कि शिविर कोई जादू की छड़ी नहीं है, जिससे समस्याओं का तुरंत समाधान हो जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की मंशा है कि आम जनता को कोई समस्या न हो, लेकिन खाली कुर्सियां देखकर नहीं लगता कि प्रशासन सरकार की मंशा के अनुरूप काम कर रहा है। उन्होंने सिस्टम में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। इसी शिविर में राजिम विधायक के बिगड़े बोल भी चर्चा का विषय रहे। विधायक ने सुशासन मंच से कथित तौर पर कहा था कि “घूस लेने वाले पटवारी को जूते से मारूंगा”। इस बयान के बाद पटवारी संघ लामबंद हो गया और उन्होंने अभियान का बहिष्कार कर दिया। समाधान शिविर में विधायक ने कहा, पटवारी को जूता से मारेंगे वहीं, छुरा ब्लॉक के ग्राम पाटसिवनी में 5 मई को सुशासन तिहार के दौरान एक जनसभा हुई। इस सभा में एक ग्रामीण ने पटवारी के खिलाफ 40 हजार रुपए रिश्वत लेने की शिकायत की। इस पर विधायक रोहित साहू ने मंच से कलेक्टर से कहा कि रिश्वत लेने वाले पटवारी को तुरंत सस्पेंड करिए और उनके खिलाफ जांच कराइए। विधायक ने कहा, कलेक्टर साहब, जांच में 40 हजार रुपए रिश्वत लेने की बात सही पाए जाने पर पटवारी के खिलाफ एफआईआर भी कराइए। इतना ही नहीं, विधायक ने यह भी कहा कि ऐसे पटवारी को जूता से मारेंगे वहीं। यहां पैसा कमाने नहीं आए हैं। नौकरी करने आएं हैं।
पटवारियों ने सुशासन तिहार का बहिष्कार करेंगे विधायक के इस बयान का वीडियो इन दिनों इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। इसी को लेकर पटवारी संघ, तहसील शाखा छुरा ने लिखित ज्ञापन देकर निंदा की है और कहा है कि वे सुशासन तिहार 2026 का बहिष्कार करेंगे।
<
