![]()
कोरबा में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा आरोप लगाया। नेताओं का कहना रहा कि इस कानून का विरोध महिला विरोधी सोच दिखाता है। उनके अनुसार यह कानून महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम है। भाजपा ने कहा कि पार्टी ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘राष्ट्र सेवा’ की भावना से काम करती है। यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाया गया, मगर विपक्ष ने विकास की पहल में बाधा डालने की प्रवृत्ति दिखाई। भाजपा ने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। पार्टी का कहना रहा कि कांग्रेस आम महिलाओं को राजनीति में अवसर नहीं देना चाहती। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, सहित कई नेता मौजूद रहे। जयसिंह अग्रवाल के आरोपों से बढ़ी सियासत कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मंत्री लखनलाल देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मंत्री के परिजन कोहड़िया में चेंबर चलाकर रेत, राखड़, कोयला ठेके से जुड़ी वसूली करते हैं। देवांगन का पलटवार, निजी आरोपों पर नाराजगी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आरोपों को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है और निजी आरोपों पर उतर आई है। “हमने कभी परिवार पर आरोप नहीं लगाए” लखनलाल देवांगन ने कहा, “हमने कभी किसी के परिवार पर आरोप नहीं लगाए।” उन्होंने यह भी कहा कि जनता सच्चाई जानती है और पूर्व मंत्री अपने कार्यकाल जैसा माहौल समझ रहे हैं। साथ ही मीडिया से जयसिंह अग्रवाल के “शीश महल” को देखने की अपील की।
<
