Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भगवान राम-परशुराम पर टिप्पणी से GGU बिलासपुर में भारी तनाव, छात्रों के दो गुट भिड़े, 4 छात्र निष्कासित
Breaking News

भगवान राम-परशुराम पर टिप्पणी से GGU बिलासपुर में भारी तनाव, छात्रों के दो गुट भिड़े, 4 छात्र निष्कासित

By adminApril 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 04 2026 ggu bilaspur clash 25ap
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं और महापुरुषों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद तनाव पूर्ण स्थिति बन गई। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 10:10:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 10:10:17 PM (IST)

भगवान राम-परशुराम पर टिप्पणी से GGU बिलासपुर में भारी तनाव, छात्रों के दो गुट भिड़े, 4 छात्र निष्कासित
सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर उपजा विवि में विवाद।

HighLights

  1. विवेकानंद हास्टल में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट
  2. विवि ने बिठाई जांच कमेटी, कोनी थाने में अपराध दर्ज
  3. सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर उपजा विवि में विवाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं और महापुरुषों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद शुक्रवार देर रात तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विवेकानंद हास्टल में दो छात्र गुटों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार छात्रों को निष्कासित कर जांच समिति गठित की है, जबकि पुलिस भी संवेदनशील धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

एक बार फिर विवादों में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में है। इस बार विधि संकाय से जुड़े छात्रों के एक वाट्सएप ग्रुप में भगवान राम, परशुराम और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया। देर रात विवेकानंद हास्टल के सामने दो गुट आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें अफरा-तफरी और छात्रों के बीच झड़प दिखाई दे रही है। सूचना पर चीफ वार्डन, सुरक्षा कर्मी और विश्वविद्यालय अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात नियंत्रित किए।

चार छात्रों के हास्टल प्रवेश पर प्रतिबंध

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए चार छात्रों के हास्टल प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है तथा उन्हें निष्कासित कर दिया है। प्रबंधन ने दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश के साथ जांच समिति बनाई है। घटना के बाद एबीवीपी और हिंदी संघ ने विरोध दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन अब कैंपस में शांति और विश्वास बहाली की कोशिशों में जुटा है।

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार चारों छात्र चतुर्थ सेमेस्टर के बताए जा रहे हैं। विवाद की जड़ सोशल मीडिया और वाट्सएप चैट में की गई कथित अभद्र टिप्पणियां रहीं। छात्रों ने इसे धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विरोध दर्ज कराया। मामूली बहस से शुरू हुआ मामला देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। वायरल चैट और वीडियो के आधार पर प्रशासन और पुलिस दोनों स्तर पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

विवि प्रशासन ने दिखाई सख्ती

घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए चार छात्रों को हास्टल से निष्कासित कर दिया। जांच समिति गठित कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में सांप्रदायिक या सामाजिक तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियों पर जीरो टालरेंस रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है और हास्टल गतिविधियों पर अतिरिक्त निगरानी शुरू कर दी गई है।

पुलिस भी बरत रही संवेदनशीलता

मामले के सामाजिक और धार्मिक पहलुओं को देखते हुए पुलिस बेहद सतर्क है। कोनी थाना स्तर पर शिकायत के बाद संवेदनशील धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन पहले तथ्यों और डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने के पक्ष में है। अधिकारियों का फोकस कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह तनाव फैलने से रोकने पर है।

यह भी पढ़ें- ‘चावल नहीं आया… नकद पैसा लेना हो तो ले जाओ’, रायपुर में राशन की दुकानों का नया खेल; गरीबों के हक पर डाल रहे डाका

हॉस्टल में शराब की बोतल, जांच

यह भी जानकारी मिली है कि हास्टल में कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं। इनमें शराब भी है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब सभी एंगिल में इसे लेकर जांच कर रही है। आखिर छात्रों के बीच यह कैसे पहुंचा। इस घटना से यह भी स्पष्ट हो गया है कि विश्वविद्यालय के भीतर नशे का कारोबार फल फूल रहा है। आखिर कहां से यह आ रहा है यह अब जांच के बाद ही पता चलेगा।

वाट्सएप चैट में परशुराम, भगवान राम व अंबेडकर पर टिप्पणी के बाद रात में छात्रों के बीच मारपीट हुई। चार छात्रों को हास्टल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। जांच समिति गठित कर दो दिन में रिपोर्ट देने कहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के खिलाफ कोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।- प्रो. मनीष श्रीवास्तव, मीडिया सेल प्रभारी, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074949
Views Today : 29
Views Last 7 days : 2675
Views Last 30 days : 9095
Total views : 103037
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.