बोदरी| भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर नगर पालिका परिषद बोदरी में समग्र ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर पालिका भवन के पास अध्यक्ष प्रतिनिधि व सभापति विजय वर्मा ने शोभायात्रा में शामिल विप्रजनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मिल्क शेक, फल और बिस्किट प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में सभापति श्याम आर्य, आशीष खत्री, पार्षद विष्णु साहू, अमित सजनानी, श्याम वासवानी, रवि खत्री, अमन चंदानी, अजय कलवानी, भेरू सहजवानी और दीपक जगवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
<
