भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को बूथ एवं पंचायत स्तरीय कमेटियों के गठन को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं प्रभारी रेखचंद जैन ने की। इसमें संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और तय समय-सीमा में कमेटियों के गठन पर विशेष जोर दिया गया। रेखचंद जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही कांग्रेस की असली ताकत है और यही आगामी चुनावों में जीत की आधारशिला बनेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने, हर पंचायत तक संगठन को सक्रिय करने और जनसमस्याओं के समाधान में आगे आने का आह्वान किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी बूथ एवं पंचायत स्तरीय कमेटियों का गठन 15 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर बैठक कर उसकी जानकारी जिला स्तर पर दी जाएगी। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान देवती महेंद्र कर्मा, छविंद्र कर्मा, अवधेश गौतम, शकील रिजवी, तुलिका कर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि, बैठक के बीच संगठन की स्थिति को लेकर सवाल भी खड़े हो गए।
<
