![]()
बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विकास उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 12 करोड़ 16 लाख 97 हजार की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलापूजन और लोकार्पण किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला ने कोनी स्थित बस डिपो में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने सिटी बस की सवारी भी की। दरअसल, रविवार को विधायक सुशांत शुक्ला ने कोनी स्थित बस डिपो से सिटी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। सिटी बस सेवा को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा गया। सिटी बस में सवार हुए एमएलए-मेयर सिटी बस सेवा का शुभारंभ के बाद विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, एमआईसी सदस्य और पार्षदों ने सिटी बस की सवारी की। बस में सवार होकर सभी जनप्रतिनिधि अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। बस राजकिशोर पहुंची, जहां हरश्रृंगार कॉलोनी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर विधायक शुक्ला ने कहा कि राजकिशोर नगर स्थित हरश्रृंगार सामुदायिक भवन से मध्यमवर्गीय परिवारों को सामाजिक आयोजनों के लिए सुलभ और किफायती जगह उपलब्ध होगा। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गढ़वट तक मिलेगी सुविधा सिटी बस सेवा रेलवे स्टेशन से गांधी चौक, तोरवा चौक, मोपका चौक, राजकिशोर नगर, साइंस कॉलेज, तिफरा, सकरी, बैमा, नगोई, पौंसरा, लखराम, अकलतरी, सरवनदेवरी होते हुए गढ़वट तक जाएगी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से बेलतरा रूट रेलवे स्टेशन से होकर, तारबाहर चौक, पुराना बस स्टैंड, नेहरू चौक, सरकंडा, राजकिशोर नगर, मोपका, लगरा, रेंदा, पंधी, मटियारी, मोहदा, सेलर, खैरा, डनगनिया, टेकर, नेवसा, गिरौध, जाली होते हुए बेलतरा तक जाएगी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रानीगांव मार्ग रेलवे स्टेशन से होकर तारबाहर चौक, पुराना बस स्टैंड, नेहरू चौक, सरकंडा, कोनी, रमतला, सेंदरी, कछार, लोफंदी, अमतरा, चुमकांवा, पेंडरवा होते हुए रानी गांव और रतनपुर तक जाएगी। बेलतरा में सांय-सांय हो रहा विकास- विधायक सुशांत विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि, बेलतरा की जनता को बेहतर सड़क, परिवहन और आधारभूत सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। जो वादे किए गए थे, उन्हें हम धरातल पर उतार रहे हैं। आने वाले समय में बेलतरा एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरूण साव के मार्गदर्शन पर बेलतरा में सांय-सांय विकास हो रहा है। गांव या आसपास कोई निर्माण कार्य हो रहा है, तो उसकी जानकारी रखें और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहयोग करें। यदि कहीं सीसी रोड या अन्य निर्माण कार्य हो रहा है, तो एक बाल्टी पानी डालकर भी हम अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। साथ ही यदि कहीं निर्माण में कोई कमी दिखाई दे, तो तत्काल अपने जनप्रतिनिधियों को अवश्य सूचित करें। मेयर बोलीं- शहर के साथ गांव के लोगों को मिलेगी सुविधा मेयर पूजा विधानी ने कहा कि, सिटी बस सेवा बेलतरा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारा लक्ष्य है कि आम जनता को कम खर्च में बेहतर सुविधाएं मिलें। शहरी और ग्रामीण विकास के बीच संतुलन बना रहे। सिटी बस शुरू होने से गांव के लोगों का शहर तक पहुंचने का मार्ग सस्ता औ सुलभ होगा। 20 साल में बनीं सड़क, विधायक के प्रति जताया आभार भाड़ी ग्राम पंचायत की सरपंच कुसमणिलता लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि, उनके गांव में सड़क की मांग पिछले 20 वर्षों से की जा रही थी, जो अब विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से पूरी हो सकी है। उनकी पहल से सेलर-पौसरा सेतु के भूमिपूजन अवसर पर सरपंच भोलू सिंह ठाकुर ने पशु चिकित्सालय, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं नहर रोड निर्माण की मांग रखी। इस पर विधायक ने जल्द काम पूरा कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि, राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसके बाद जनप्रतिनिधियों का जनता से दिल का रिश्ता बनता है। इन कार्यों का हुआ लोकार्पण पुल, सड़क, बाउंड्रीवाल जैसे कार्यों का शिलापूजन इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, शंकरदयाल शुक्ला, उमेश गौरहा, जनक देवांगन, बजरंग कश्यप, विक्रम सिंह, राजेन्द्र अग्रहरी, शैल भोई, कुंती मेहर, दारा सिंह, मनिदास मानिकपुरी, मनीष कौशिक, पवन कश्यप, मोनू रत्नाकर श्रीवास, तिलक साहू, रुपाली गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, ममता अमित मिश्रा, रेखा सुर्यवंशी, ऋषभ चतुर्वेदी, योगेस्वर दुबे, शैलेष गोरख, अनिल पांडेय, जागेन्द्र कश्यप, ज्योतिष कश्यप, कमल पटेल, त्रिदेव रजक, पेशीराम जायसवाल सहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
<
