Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेटे ने पिता डंडे से पीट-पीटकर को मार डाला:रायपुर में शराब पीने दोस्तों को घर बुलाने की बात पर विवाद, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

बेटे ने पिता डंडे से पीट-पीटकर को मार डाला:रायपुर में शराब पीने दोस्तों को घर बुलाने की बात पर विवाद, आरोपी गिरफ्तार

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779849797 image 2026 05 26t203040351 1779807715
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 26t203040351 1779807715
रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा इलाके में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब पीने और घर में दोस्तों को बुलाकर शराबखोरी करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने लकड़ी के डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम बीरेंद्र कोठारी उर्फ राजू और मृतक का नाम संतू कोठारी बताया जा रहा है। शराब पीने को लेकर विवाद तिल्दा-नेवरा पुलिस के अनुसार घटना वार्ड क्रमांक-4 की है। पुलिस के मुताबिक 25 मई की रात करीब 9 बजे आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू और उसके पिता संतू कोठारी के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि घर में शराब पीने और अन्य लोगों को बुलाकर शराब सेवन कराने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी गुस्से में आ गया। उसने घर में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, जिससे संतू कोठारी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिक खून बहने और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए सबूत मिटाने की कोशिश भी की। उसने घटनास्थल की सफाई कर मृतक को खाट पर लिटा दिया, ताकि मामला सामान्य मौत जैसा प्रतीत हो। घटना की सूचना मिलने के बाद तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके से जरूरी भौतिक साक्ष्य भी जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

टीएस सिंहदेव का आमरण अनशन, बैज भूख हड़ताल पर:विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बोले- पुलिस अधिकारियों को याद रखेंगे

May 27, 2026

एक-दूसरे पर ठीकरा:विधायक के पत्र पर खुला एक्सप्रेस-वे कट नियम टूटे, अब जिम्मेदारी से बच रहे अफसर

May 27, 2026

8 ट्रैप कैमरे-3 थर्मल ड्रोन से हाथियों की निगरानी:दल के मूवमेंट पर नजर, हाथियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने बनाई रणनीति

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072134
Views Today : 85
Views Last 7 days : 1897
Views Last 30 days : 5059
Total views : 94890
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.