Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेकरी में गंदगी, डस्टबिन गायब, निगम ने वसूला ₹44,200 जुर्माना:CD वेस्ट और कचरा फैलाने वालों पर भी कार्रवाई
Breaking News

बेकरी में गंदगी, डस्टबिन गायब, निगम ने वसूला ₹44,200 जुर्माना:CD वेस्ट और कचरा फैलाने वालों पर भी कार्रवाई

By adminJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 06 at 62549 pm 1780804497
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 06 at 62549 pm 1780804497
रायपुर में स्वच्छता को लेकर मिल रही शिकायतों पर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम के जोन-6 की टीम ने मठपुरैना स्थित एक बेकरी में गंदगी मिलने, विभिन्न स्थानों पर सी एंड डी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) वेस्ट पाए जाने और दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने पर कुल 44,200 रुपए का जुर्माना वसूला है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान मठपुरैना स्थित एक बेकरी में स्वच्छता संबंधी शिकायत सही पाई गई। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर बेकरी संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए जुर्माना लगाया गया। सड़क किनारे मिला निर्माण मलबा अभियान के दौरान जोन क्षेत्र के कई स्थानों पर सी एंड डी वेस्ट खुले में पड़ा मिला। निगम अधिकारियों ने संबंधित भवन मालिकों को नोटिस देकर भविष्य में दोबारा मलबा नहीं फैलाने की चेतावनी दी और आर्थिक दंड भी लगाया। डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में डस्टबिन नहीं मिले और आसपास कचरा फैला हुआ पाया गया। निगम टीम ने दुकानदारों को तत्काल डस्टबिन रखने और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया। जोन स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक महेंद्र कलिहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल सहित स्वास्थ्य और नगर निवेश विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता को लेकर लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों, दुकानदारों और भवन मालिकों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर स्टोरीटेलिंग में आए अमनदीप:बोले-12 महीने की बचत के भरोसे शुरू किया नया सफर, दादाजी की घड़ी पहनकर देते हैं परफॉर्मेंस

June 7, 2026

गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख की लूट…VIDEO:पहले क्रॉस किया, फिर यू-टर्न मारकर छीना पैसों से भरा बैग, नकाबपोशों ने की वारदात

June 7, 2026

Raipur First City Digital Code Auto Rickshaw Launch Driver ID

June 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072952
Views Today : 15
Views Last 7 days : 754
Views Last 30 days : 5692
Total views : 96479
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.