बीजापुर में माओवादी डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद:जंगल में छिपाकर रखे थे ग्रेनेड, तीर बम और डेटोनेटर BGL के 105 राउंड कंपोनेंट्स

![]()
बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को अलग-अलग इलाकों में माओवादी डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक, BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) के कलपुर्जे और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद करने में सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने पिछले एक सप्ताह के दौरान अलग-अलग अभियानों में यह बरामदगी की है। 9 सितंबर 2026 को सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन ने एफओबी ताड़पाल क्षेत्र के ताड़पाल पहाड़ी इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पत्थरों और जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई। ताड़पाल पहाड़ी क्षेत्र में 105 BGL राउंड कंपोनेंट्स मिले सुरक्षा बलों के अनुसार, मौके से 105 नग BGL राउंड कंपोनेंट्स, 1 BGL नोज, 2 लोहे के पाइप, 1 एल्युमिनियम पतीला और लेथ मशीन का हैंडल बरामद किया गया। इंडरीपाल के जंगल से ग्रेनेड और तीर बम बरामद इससे पहले 5 सितंबर 2026 को डीआरजी और थाना मिरतुर की संयुक्त टीम ने इंडरीपाल के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। तलाशी के दौरान माओवादी डंप से 2 ग्रेनेड और 5 तीर बम बरामद किए गए। बम निरोधक दस्ता (BDS) ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। डुमरीपलनर जंगल से वायर और डेटोनेटर मिले वहीं 6 सितंबर 2026 को डीआरजी और थाना मिरतुर पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरीपलनर जंगल में तलाशी अभियान चलाया। यहां से 7 बंडल नॉन-इलेक्ट्रिक वायर और 6 डेटोनेटर बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने इन सामग्रियों को माओवादी गतिविधियों से जुड़ा डंप बताया है। लगातार हो रही बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की सर्चिंग और नक्सल विरोधी अभियान को और तेज किया जा रहा है।
Source link




