Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीजापुर में तेंदूपत्ता भुगतान पर कांग्रेस का प्रदर्शन:संग्राहकों ने कैश भुगतान की मांग की, अंदरूनी इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं की कमी
Breaking News

बीजापुर में तेंदूपत्ता भुगतान पर कांग्रेस का प्रदर्शन:संग्राहकों ने कैश भुगतान की मांग की, अंदरूनी इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं की कमी

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
36E083FB E85D 481F 92AF 220D2DBBD719 1775828577676
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



36E083FB E85D 481F 92AF 220D2DBBD719 1775828577676
बीजापुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को तेंदूपत्ता संग्राहकों को कैश भुगतान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन और रैली निकाली। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी की गारंटी’ के तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों से कई वादे किए थे। सरकार बनने के 27 महीने बाद भी इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। मंडावी के अनुसार, संग्रहण केंद्रों पर कैश भुगतान, तेंदूपत्ता दर में वृद्धि, फड़मुंशियों के मानदेय में बढ़ोतरी और मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने जैसे वादे अब तक अधूरे हैं। अंदरूनी इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं की कमी विधायक ने यह भी बताया कि, जिले के अंदरूनी इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं की कमी है। कई आदिवासी परिवारों के पास बैंक खाते या आधार कार्ड तक नहीं हैं। जिससे ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रोजगार के अभाव में ग्रामीणों के तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर पलायन बढ़ने पर भी चिंता व्यक्त की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, तेंदूपत्ता से होने वाली आय आदिवासी परिवारों के लिए आजीविका का एक महत्वपूर्ण स्रोत रही है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था से यह प्रभावित हो रही है। पार्टी ने बस्तर के जल, जंगल और जमीन पर उद्योगपतियों की नजर होने का भी आरोप लगाया। ये हैं प्रमुख मांगें कांग्रेस की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें शामिल हैं। इनमें तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों पर नगद भुगतान, वर्तमान दर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा को बढ़ाकर 7000 रुपए करना, नए फड़ खोलना, नेशनल पार्क एवं अभ्यारण्य क्षेत्रों में संग्रहण की अनुमति देना, फड़मुंशियों को 25 हजार वार्षिक मानदेय, 15 दिनों तक निर्बाध संग्रहण, परिवहन किराए और मजदूरी दर में वृद्धि शामिल है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076872
Views Today : 133
Views Last 7 days : 4181
Views Last 30 days : 11869
Total views : 107074
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.