Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर स्टेशन पर यात्रियों को दोहरी राहत:प्लेटफॉर्म-1 पर मिस्टिंग सिस्टम, ओआरएस सैशे की भी सुविधा, अधिकारी बोले-रेलवे सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने प्रतिबद्ध
Breaking News

बिलासपुर स्टेशन पर यात्रियों को दोहरी राहत:प्लेटफॉर्म-1 पर मिस्टिंग सिस्टम, ओआरएस सैशे की भी सुविधा, अधिकारी बोले-रेलवे सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने प्रतिबद्ध

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3697323f 42fc 4b57 9390 baed45298ebb 1776774828177
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3697323f 42fc 4b57 9390 baed45298ebb 1776774828177
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए प्लेटफॉर्म-01 पर अत्याधुनिक मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया है। इसके साथ ही जरूरतमंद यात्रियों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ओआरएस सैशे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मिस्टिंग सिस्टम का परीक्षण के बाद इसे तत्काल प्रभाव से चालू कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म पर ठंडे पानी की बारीक फुहारें लगातार छोड़ी जा रही हैं, जिससे प्रतीक्षारत यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है और वातावरण शीतल बना हुआ है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी यात्री-केंद्रित सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। यात्रियों को ओआरएस सैशे की सुविधा मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में स्टेशनों और ट्रेनों में जरूरतमंद यात्रियों को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट) सैशे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। टिकट स्टाफ कर रहा वितरण टिकट चेकिंग स्टाफ की ओर से यात्रियों को आवश्यकतानुसार ओआरएस सैशे वितरित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम किया जा सके। यात्रियों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर और पेयजल नलों की व्यवस्था की गई है। निशुल्क प्याऊ की भी व्यवस्था इसके अलावा रेलवे प्रशासन की विशेष पहल पर समाजसेवी संस्थाओं और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से निशुल्क प्याऊ भी संचालित किए जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075227
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3192
Views Last 30 days : 10020
Total views : 104249
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.