Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर से दिल्ली के लिए रात में फ्लाइट:5 साल बाद 3 मई से नाइट लैंडिंग की शुरुआत, हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
Breaking News

बिलासपुर से दिल्ली के लिए रात में फ्लाइट:5 साल बाद 3 मई से नाइट लैंडिंग की शुरुआत, हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs23 11771608693 1776826427
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gifs23 11771608693 1776826427
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से अब रात में दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। एलायंस एयर की यह फ्लाइट 3 मई से शुरू होगी और हर रविवार को चलेगी। यह विमान शाम 6:45 बजे बिलासपुर से उड़ान भरेगा और करीब 2 घंटे 40 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएगा। एयरपोर्ट से विमान सेवा की औपचारिक शुरुआत 1 मार्च 2021 को हुई थी। इस दिन एलायंस एयर के फ्लाइट ने बिलासपुर में लैंडिंग की थी। बिलासपुर एयरपोर्ट को 6 फरवरी 2026 को नाइट लैंडिंग का लाइसेंस मिला था। डीजीसीए ने एयरपोर्ट को 3सी-वीएफआर से अपग्रेड कर 3सी-आईएफआर श्रेणी का लाइसेंस दिया है। इसके लिए साल 2022 से ही लगातार प्रयास किए जा रहे थे। वहीं समर सीजन के लिए जारी शेड्यूल में नाइट में फ्लाइट सुविधा को शामिल किया गया है। शेडयूल के अनुसार बिलासा एयरपोर्ट को पहली बार नाइट लैंडिंग की परमिशन मिली है। यह विमान शाम 6:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगा और 6:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह रात 9:25 बजे दिल्ली पहुंचेगा। कारोबारियों के साथ ही अफसरों को राहत इस विमान सेवा का फायदा यह होगा कि लोग दिनभर अपना काम पूरा करने के बाद शाम को आराम से यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा खासकर बिजनेस और सरकारी काम से आने-जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी होगी। शाम के समय तापमान कम रहता है, इसलिए विमान को वजन की सीमा की समस्या नहीं होगी। इससे विमान पूरी क्षमता के साथ उड़ान भर सकेगा और ज्यादा यात्रियों को सीट मिल पाएगी।
समिति ने कहा- दो दिन करें सीधी उड़ान हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जगदलपुर में 1700 मीटर और अंबिकापुर में 1800 मीटर रनवे की तुलना में बिलासपुर का रनवे अभी छोटा है। रनवे 1800 मीटर होने पर स्पाइसजेट का बम्बार्डियर क्यू 400 और स्टार एयरवेज का एम्ब्रेयर जैसे बड़े विमान यहां उतर सकेंगे। समिति ने रविवार के साथ ही बुधवार को भी दिल्ली के लिए उड़ान संचालित करने की मांग दोहराई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद में कपल ने एक ही फंदे से लगाई फांसी:घर से 45KM दूर पेड़ पर मिली लाश;बैंक जाने की बात कहकर निकली थी शादीशुदा-गर्लफ्रेंड

April 26, 2026

गोगांव, सेजबहार समेत कई गांवों में अवैध कब्जे:रायपुर में 500 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, होगा सीमांकन

April 26, 2026

रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख ड्रायवर लेकर फरार:अकाउंटेंट को गुटखा लेने थाने से 10 कदम दूरी पर उतारा, गाड़ी–पैसे लेकर ड्रायवर हुआ गायब

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068783
Views Today : 47
Views Last 7 days : 999
Views Last 30 days : 4155
Total views : 89764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.