Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में 10 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार:ओडिशा से MP ले जा रहे थे तस्कर, ज्वाली पुल के पास पकड़े गए
Breaking News

बिलासपुर में 10 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार:ओडिशा से MP ले जा रहे थे तस्कर, ज्वाली पुल के पास पकड़े गए

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0a250361 8555 4d96 8c91 7812517f265b 1776610039456
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0a250361 8555 4d96 8c91 7812517f265b 1776610039456
बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीती रात ज्वाली नाला के पास से करीब 20 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) गगन कुमार ने बताया कि आरोपी संबलपुर, ओडिशा से गांजा लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे। पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली थी कि तीन युवक ज्वाली नाला के पास ऑटो से उतरकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। आरोपियों के पिट्ठू बैग से गांजा बरामद हुआ इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली से एक टीम गठित की गई। टीम ने ज्वाली नाला के पास घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के अलग-अलग पिट्ठू बैग से गांजा बरामद हुआ। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के हैं गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। इनमें सागर जिले के साजली,निवासी आदित्य कुचबदिया (21), भोपाल जिले के सुखीसेवनिया निवासी पंकज कुचबदिया (21) और दमोह जिले के पथरिया निवासी कोहिनूर कुचबदिया (19) शामिल हैं। पुलिस ने आदित्य कुचबदिया के पास से 7 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹3,50,000), पंकज कुचबदिया के पास से 7 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹3,50,000) और कोहिनूर कुचबदिया के पास से 6 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹3,00,000) बरामद किया है। पुलिस इस मामले में गांजा के सप्लायर से लेकर इसे खपाने में शामिल व्यक्तियों तक पहुंचने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पतासाजी कर रही है।कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के विरूद्धधारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजने की कार्रवाई की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सिटी सेंटर मॉल से कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पार्किंग से इनोवा लेकर फरार हुआ था, पहले भी कर चुका है कई चोरियां

April 19, 2026

दुर्ग शिवनाथ नदी में नहाने उतरे 2 दोस्तों की मौत:5 दोस्त गए थे छातागढ़ पिकनिक स्पॉट, एक साथ नदी में उतरे, दो दोस्त गहरे दलदल में फंसे

April 19, 2026

भाठागांव में चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश…VIDEO:हरे पेड़ काटते हुए मजदूरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, ठेकेदार बोला बीजेपी पार्षद ने भेजा; महापौर बोलीं कोई भी हो करेंगे कार्रवाई

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067956
Views Today : 131
Views Last 7 days : 1063
Views Last 30 days : 4149
Total views : 88896
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.