Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में सराफा कारोबारी के मकान में ईडी की दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम
Breaking News

बिलासपुर में सराफा कारोबारी के मकान में ईडी की दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम

By adminMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 04 2026 ed raid 2026430 18130
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


विकास अग्रवाल लंबे समय से फरार है और उसे सिंडिकेट का अहम सदस्य माना जाता है, जांच एजेंसी को संदेह है कि घोटाले की अवैध राशि का निवेश ज्वेलरी फर्म और अ …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 05:54:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 06:03:30 PM (IST)

बिलासपुर में सराफा कारोबारी के मकान में ईडी की दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम
ईडी की छापेमार कार्यवाही।

HighLights

  1. शराब घोटाले के आरोपित भाई के चलते विवेक अग्रवाल पर रेड।
  2. प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार को ज्वेलरी फर्म में दी दबिश।
  3. विकास अग्रवाल लंबे समय से फरार है और सिंडिकेट का सदस्‍य है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह कार्रवाई करते हुए सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा। तड़के करीब 10 से अधिक अधिकारियों की टीम ने उनके निवास और श्रीराम ज्वेलर्स पर एक साथ दबिश देने पहुंची। ईडी की टीम शराब घोटाले से जुडे दस्तावेज व अन्य दस्तावेज खंगाल रही है। ईडी के छापे से व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही हैं।

राज्य में हुए शराब घोटाले सराफा कारोबारी विकास अग्रवाल से तार जुड़े की संभावना है। ईडी की टीम अब सराफा कारोबारी का शराब घोटाले में जुडे तार खंगालने के लिए दबिश दी है।

विकास अग्रवाल लंबे समय से फरार है और उसे सिंडिकेट का अहम सदस्य माना जाता है, जांच एजेंसी को संदेह है कि घोटाले की अवैध राशि का निवेश ज्वेलरी फर्म और अन्य संपत्तियों में किया गया हैं।

सदर बाजार स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में टीम लेन-देन के रिकार्ड और निवेश से जुड़े कागजातों की जांच कर रही हैं। 2000 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले में विकास की भूमिका की जांच के दौरान उनके भाई विवेक अग्रवाल का नाम सामने आया है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा पूछताछ जारी है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।

दस्तावेजों की चल रही पड़ताल

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी विवेक अग्रवाल के घर और शोरूम में उपलब्ध स्टाक और पिछले कुछ वर्षों के क्रय-विक्रय रिकार्ड का मिलान कर रहे हैं। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या शराब घोटाले की बेनामी संपत्ति का उपयोग सोने की खरीद-फरोख्त में किया गया है।

फरार आरोपित से जुड़े तार

शराब घोटाले में आरोपित विकास अग्रवाल को सिंडिकेट का महत्वपूर्ण सदस्य बताया जा रहा है, जिसके दुबई में छिपे होने की आशंका है। उसके फरार होने के बाद से ही केंद्रीय एजेंसियां उसके करीबियों और पारिवारिक सदस्यों के वित्तीय लेन-देन पर नजर रखे हुए थीं, जिसके बाद गुरुवार को छापामार कार्रवाई की गई हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में एसी मिस्त्री ने चोरी की रकम से खेला ऑनलाइन सट्टा, गोल्ड लोन लेकर खपाए गहने, धराया

May 1, 2026

अंबिकापुर सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, तीन और दस मई को पांच ट्रेनें निरस्‍त

May 1, 2026

बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक ने पति के साथ मिलकर किया 1.38 करोड़ का गबन, गोल्ड लोन के पाउच में मिले नकली आभूषण

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069370
Views Today : 21
Views Last 7 days : 941
Views Last 30 days : 4067
Total views : 90379
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.