Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक ने पति के साथ मिलकर किया 1.38 करोड़ का गबन, गोल्ड लोन के पाउच में मिले नकली आभूषण
Breaking News

बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक ने पति के साथ मिलकर किया 1.38 करोड़ का गबन, गोल्ड लोन के पाउच में मिले नकली आभूषण

By adminMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 04 2026 1 crore 38 lakh fraud in
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मंगला चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उपशाखा प्रबंधक रही तनीशा अग्रवाल और उसके बैंककर्मी पति विकास द्विवेदी ने मिलकर 1.38 करोड़ रुपये का गबन किया है। आरोपितों ने ज्वेल लोन (गोल्ड) के असली सोने के पैकेट बदलकर उनमें नकली गहने भर दिए और ग्राहकों के खातों से फर्जीवाड़ा कर बड़ी राशि पार कर दी। बैंक की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आंतरिक जांच में गबन का यह चौंकाने वाला मामला सामने आया

पुलिस के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक की आंतरिक जांच में गबन का यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधक अरूप पाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि तनीशा अग्रवाल ने पद का दुरुपयोग करते हुए अगस्त 2024 से सितंबर 2025 के बीच सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की। जांच में पाया गया कि आरोपित महिला अधिकारी ने आठ बचत खातों से करीब 87.95 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाले। इसके लिए उन्होंने ग्राहकों के जाली हस्ताक्षर किए और बैंक रिकॉर्ड के वाउचर तक गायब कर दिए।

सुरक्षित गोल्ड लोन सिस्टम में भी सेंध

इतना ही नहीं, आरोपितों ने बैंक के सुरक्षित गोल्ड लोन सिस्टम में भी सेंध लगाई। ऑडिट के दौरान चार ज्वेल (गोल्ड) लोन पाउचों में सोने के स्थान पर नकली आभूषण मिले, जिनकी कीमत 21 लाख रुपये से अधिक है। सीसीटीवी फुटेज में तनीशा को बैंक के बाहर संदिग्ध गतिविधियां करते हुए ज्वेल (गोल्ड) पाउच ले जाते हुए देखा गया है। पूरे घोटाले में उनके पति विकास द्विवेदी की भी सक्रिय भूमिका रही है, जिनके खाते से संदिग्ध लेनदेन के सबूत मिले हैं। वारदात का पर्दाफाश होने के बाद से ही दोनों फरार हैं।

ऑडिट के दौरान हुई जानकारी

17 सितंबर 2025 को दैनिक बैंकिंग मिलान के दौरान पाया गया कि वित्तीय लेनदेन रिपोर्ट (एफटीआर) के अंतिम पन्ने फटे हुए थे। इसके बाद जब गहराई से जांच हुई, तो पता चला कि ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट और ज्वेल लोन खातों में भारी हेराफेरी की गई है।

नकली सोने का खेल

उपशाखा प्रबंधक तनीशा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए असली सोने के गहने निकालकर उनकी जगह उसी वजन के नकली आभूषण पैकेटों में भर दिए थे। कुछ मामलों में तो ग्राहकों के नाम पर फर्जी तरीके से ज्वेल लोन स्वीकृत कर राशि हड़प ली गई, जबकि ग्राहकों को इसकी भनक तक नहीं थी।

एफडी पर लिया फर्जी लोन

एक महिला ग्राहक की 30 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट पर आरोपितों ने उनकी जानकारी के बिना आई-मोबाइल ऐप के जरिए दो बार ओवरड्राफ्ट लोन ले लिया। यह धोखाधड़ी ग्राहक के घर जाकर बैंकिंग सेवा देने के बहाने पासवर्ड हासिल कर की गई थी।

शातिर ठग दंपती फरार

शातिर पति-पत्नी ने बैंक के खातों व लोन के गहनों की ठगी की राशि को 20 अलग-अलग खातों के माध्यम से ठिकाने लगाया गया है। वारदात के बाद से तनीशा और विकास दोनों बैंक से नदारद हैं और उनके मोबाइल बंद हैं। पुलिस ने धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में सोलर स्ट्रीट लाइट के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, फर्जी टेंडर दिखाकर ठेकेदार को फंसाया; पति-पत्नी समेत कई पर FIR



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में सराफा कारोबारी के मकान में ईडी की दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम

May 1, 2026

बिलासपुर में एसी मिस्त्री ने चोरी की रकम से खेला ऑनलाइन सट्टा, गोल्ड लोन लेकर खपाए गहने, धराया

May 1, 2026

अंबिकापुर सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, तीन और दस मई को पांच ट्रेनें निरस्‍त

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069377
Views Today : 28
Views Last 7 days : 948
Views Last 30 days : 4074
Total views : 90386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.