Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी:खुद को फाइनेंस कंपनी का अफसर बताया, पोल्ट्री फार्म संचालक को 9 लाख दिलाने वसूले 30 हजार
Breaking News

बिलासपुर में लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी:खुद को फाइनेंस कंपनी का अफसर बताया, पोल्ट्री फार्म संचालक को 9 लाख दिलाने वसूले 30 हजार

By adminMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778331530 image 2026 05 09t175732451 1778329700
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 09t175732451 1778329700
बिलासपुर जिले में 9 लाख रुपए लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक ने खुद को फाइनेंस कंपनी का अफसर बताया, जिसके बाद पोल्ट्री फार्म संचालक को लोन दिलाने का झांसा देकर उससे 30 हजार रुपए वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। ग्राम कोकड़ी निवासी दिलहरण सोनी पोल्ट्री फार्म में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के खपरीडीह निवासी बिरबल पाटले से उसकी मुलाकात हुई, तब उसने खुद को एसके फाइनेंस कंपनी का अफसर बताया। साथ ही अपना आईडी कार्ड दिखाकर उसे 9 लाख रुपए का लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। पोल्ट्री फार्म बढ़ाने के लिए चाहिए था लोन
दिलहरण को अपने पोल्ट्री फार्म को बढ़ाने के लिए लोन की जरूरत थी। इसके चलते उसने लोन लेने की बात कही। इस दौरान बिरबल ने उसे बैंक में खाता खोलने और लोन प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर अलग-अलग किश्तों मे 30 हजार रुपए वसूल लिए। पीड़ित के मुताबिक 25 जून 2025 को आरोपी ने फोनपे के माध्यम से 8 हजार और 15 हजार रुपए लिए, वहीं 7 हजार रुपए नगद भी लिए। 10 हजार रुपए और मांगा तब ठगी का हुआ अहसास
शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में आरोपी ने कहा कि 9 लाख रुपए का लोन पास हो गया है और आगे की प्रक्रिया के लिए 10 हजार रुपए और देने होंगे। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उसने पहले दी गई रकम वापस मांगने लगा। वहीं, फाइनेंस कंपनी का कथित अफसर रुपए लौटाने के लिए टालमटोल करने लगा। जिसके बाद बिरबल पाटले ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद पीड़ित ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद 7 मई को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भंवरमरा ऑक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण पकड़ाया:कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन जब्त

May 13, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में भागने के प्रयास में घायल, पुराने मामलों में भी कार्रवाई

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070303
Views Today : 233
Views Last 7 days : 844
Views Last 30 days : 3563
Total views : 91535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.