साइबर ठगी की काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए अपना बैंक खाता किराए पर देने वाले एक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें

HighLights
- बैंक खाता किराए पर देकर ठगी की रकम ट्रांसफर
- समन्वय पोर्टल से करोड़ों के लेनदेन का खुलासा
- युवक गिरफ्तार, आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने कमीशन के लालच में साइबर ठगी की काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए अपना बैंक खाता किराए पर देने वाले एक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपने खाते का उपयोग ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए दिया था। भारत सरकार के पुलिस पोर्टल समन्वय से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
खाते में संदिग्ध गतिविधियों का पता
पुलिस के अनुसार संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान Bank of Maharashtra के एक खाते में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। जांच में सामने आया कि खाता जरहाभाठा निवासी सकलैन आबिद के नाम पर है। बैंक विवरण खंगालने पर पता चला कि खाता खुलने के बाद से इसमें साइबर धोखाधड़ी की बड़ी राशि जमा हुई, जिसे बाद में ऑनलाइन माध्यमों और नकद निकासी के जरिए दूसरे खातों में भेज दिया गया।
आरोपित ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत ठगी की संपत्ति को छिपाने और बेईमानी से लाभ लेने के लिए अपने खाते का दुरुपयोग होने दिया। पुलिस आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ा रही है।
पोर्टल की सक्रियता से पकड़ा गया फर्जीवाड़ा
साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित विशेष पोर्टल आरोपितों पर कार्रवाई में मददगार साबित हो रहा है। पोर्टल पर उक्त खाते के विरुद्ध देश के किसी अन्य राज्य से ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पोर्टल पर संदिग्ध गतिविधि दिखने के बाद स्थानीय पुलिस ने इसकी कड़ियां जोड़ीं और आरोपित तक पहुंच गई।
<
