Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में ‘नशे का नेटवर्क’ बेनकाब:नाम बदलकर गांजा तस्करी कर रही थी 2 सगी बहनें, 5.98 लाख कैश, 6KG गांजा, स्कूटी-कार जब्त
Breaking News

बिलासपुर में ‘नशे का नेटवर्क’ बेनकाब:नाम बदलकर गांजा तस्करी कर रही थी 2 सगी बहनें, 5.98 लाख कैश, 6KG गांजा, स्कूटी-कार जब्त

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 29 1776051512
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 29 1776051512
बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं सगी बहन हैं, जो अपना बदलकर अलग-अलग इलाकों में गांजा बेचने का काम कर रही थीं। उनके पास से 5.98 लाख कैश, 6 किलो गांजा, स्कूटी और कार बरामद किया गया है। एसीसीयू की टीम ने सरकंडा पुलिस के साथ यह कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि मोपका के पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर इलाके में दो महिलाएं गांजा बेचने का काम करती हैं, जिस पर टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। एससीसीयू की टीम ने सरकंडा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेड कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। स्कूटी और कार में गांजा लेकर जा रही थी दोनों बहनें छापेमारी के दौरान दोनों महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 6 किलो गांजा, 5 लाख 98 हजार रुपए कैश, कार और 2 स्कूटी के साथ 2 मोबाइल और 2 घड़ी बरामद किए। जब्त सामान की कुल कीमत 15 लाख 78 हजार रुपए बताई जा रही है। नाम बदलकर चला रही थीं धंधा एसीसीयू प्रभारी व सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30) और सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40) के रुप में हुई है। दोनों मस्तूरी क्षेत्र के जयराम नगर की रहने वाली हैं और सरकंडा क्षेत्र में रह रही थीं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों सगी बहन हैं और अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल करती थीं। पहले भी हो चुकी है एनडीपीएस की कार्रवाई पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी बहनों ने गांजा बिक्री से कमाए पैसों से स्कूटी खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल वे सप्लाई के लिए करती थीं। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, अब उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076542
Views Today : 430
Views Last 7 days : 3840
Views Last 30 days : 11645
Total views : 106645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.