Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में डिजिटल जनगणना शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण:3500 प्रगणक, 500 सुपरवाइजर ड्यूटी पर; 6 हजार ने की स्वगणना
Breaking News

बिलासपुर में डिजिटल जनगणना शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण:3500 प्रगणक, 500 सुपरवाइजर ड्यूटी पर; 6 हजार ने की स्वगणना

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777742564 df8cbba3 0840 47e5 a281 7229f37fcca8 1777648171510
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



df8cbba3 0840 47e5 a281 7229f37fcca8 1777648171510
बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में डिजिटल जनगणना का कार्य आज से शुरू हो गया है। जिले में 3500 प्रगणक और 500 सुपरवाइजर हाउस लिस्टिंग के काम में लगाए गए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ हिर्री पहुंचकर जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रगणक अंजुबाला जायसवाल से घर के मुखिया रामकृष्णा राजपूत की जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज करवाई। लगभग पांच मिनट में 33 बिंदुओं पर आधारित यह जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर सफलतापूर्वक दर्ज की गई। जनगणना प्रक्रिया पूरी होने पर कलेक्टर ने रामकृष्णा राजपूत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और नीति निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कर्मियों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें। जनगणना की जानकारी पूरी तरह गोपनीय: कलेक्टर कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना में दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं। व्यक्तिगत आंकड़ों को किसी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जा सकता और ये सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत भी उपलब्ध नहीं कराई जातीं। उन्होंने बताया कि इन आंकड़ों का उपयोग केवल शासन की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में किया जाता है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पिछले 15 दिनों तक लोगों ने स्वगणना कर अपनी जानकारी पोर्टल में दर्ज की। जिले में 6 हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना का लाभ उठाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी राजेंद्र भारत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात,तीन घर तोड़े:फसल और सब्जियों को पहुंचाया नुकसान, 40 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग अलर्ट

May 2, 2026

भिलाई में चलती कार से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा:RCB-गुजरात मैच पर लगा रहे थे दांव, पुलिस ने घेराबंदी कर दो को पकड़ा

May 2, 2026

Durg Fake Tehsildar Scam | Retired BSP Employee Duped Rs 2.70 Lakh

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069564
Views Today : 48
Views Last 7 days : 1035
Views Last 30 days : 4227
Total views : 90607
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.