Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में गोमांस पकाने की सूचना से हड़कंप, हिंदू संगठनों का हंगामा; दंपती समेत सप्लायर भी गिरफ्तार
Breaking News

बिलासपुर में गोमांस पकाने की सूचना से हड़कंप, हिंदू संगठनों का हंगामा; दंपती समेत सप्लायर भी गिरफ्तार

By adminMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 05 2026 cg beef controversy
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के कोनी क्षेत्र स्थित वांबे आवास में गोमांस पकाने की सूचना पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 07:17:22 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 07:17:22 AM (IST)

बिलासपुर में गोमांस पकाने की सूचना से हड़कंप, हिंदू संगठनों का हंगामा; दंपती समेत सप्लायर भी गिरफ्तार
हंगामे के बीच आरोपितों को गाड़ी में बैठाने की कोशिश करती पुलिस।

HighLights

  1. हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
  2. दंपती से पूछताछ में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ
  3. कोटा क्षेत्र से गोमांस सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के देवनगर स्थित वांबे आवास के एक फ्लैट में गोमांस पकाकर खाने की सूचना मिलने पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख कोनी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया।

पुलिस जब फ्लैट में पहुंची, तब वहां रहने वाले विकास बांधे और उसकी पत्नी रुक्मिणी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार दोनों नशे की हालत में थे। आसपास की महिलाओं की मदद से महिला को बाहर निकाला गया और पुलिस वाहन में बैठाया गया। वहीं विकास बांधे को अस्पताल भेजा गया।

फ्लैट से मांस और पका हुआ सामग्री जब्त

पुलिस ने फ्लैट की तलाशी के दौरान मांस के टुकड़े और पका हुआ मांस जब्त किया। जांच के लिए नमूनों को भेजा गया है। इधर हिंदू संगठनों के सदस्यों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ले के लोगों ने पहले भी किया था विरोध

प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि फ्लैट में रहने वाला दंपती लंबे समय से बाहर से गौ मांस लाकर उसे सुखाता था। पुलिस के मुताबिक वे उसी मांस को पकाकर खाते भी थे। मोहल्ले के लोगों ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन दंपती की गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं आया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंदू संगठन के सदस्यों को सूचना दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मामला सार्वजनिक हुआ और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

पूछताछ में सामने आया कोटा क्षेत्र का कनेक्शन

थाने में पूछताछ के दौरान विकास बांधे और उसकी पत्नी रुक्मिणी ने पुलिस को अहम जानकारी दी। पूछताछ में दंपती ने बताया कि वे गोमांस खाने के आदी हैं और इसके लिए उन्होंने कोटा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में रहने वाले व्यक्ति से संपर्क किया था।

इस जानकारी के बाद कोनी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कोटा क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नरेंद्र अनंत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नरेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने ही दंपती को गोमांस बेचा था।

गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने पूरे मामले में गोवंश प्रतिषेध अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल जब्त मांस की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रदेश की 3 शराब फैक्ट्रियों की होगी स्वतंत्र जांच, कोर्ट कमिश्नर नियुक्त

May 21, 2026

पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान

May 21, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस आरक्षक प्रमोशन पर लगी रोक

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071294
Views Today : 9
Views Last 7 days : 1740
Views Last 30 days : 4219
Total views : 93302
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.