Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में गैस-सिलेंडर का पाइप फटने से लगी आग,VIDEO:किचन में खाना बनाते समय हादसा, 3 महिलाएं समेत 4 लोग झुलसे, हाथ और चेहरे जले
Breaking News

बिलासपुर में गैस-सिलेंडर का पाइप फटने से लगी आग,VIDEO:किचन में खाना बनाते समय हादसा, 3 महिलाएं समेत 4 लोग झुलसे, हाथ और चेहरे जले

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776060887 24 1776056290
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



24 1776056290
छत्तीसगढ़ के जूना बिलासपुर के कतियापारा इलाके में रविवार को एक घर में गैस सिलेंडर के पाइप फटने से आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान किचन में काम कर रहीं 3 महिलाएं झुलस गई हैं। उनके हाथ और चेहरे जल गए हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अशोक निर्मलकर के घर किचन में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव शुरू हुआ। देखते ही देखते आग फैल गई। घटना के समय रसोई में मौजूद पूजा निर्मलकर, सरोजिनी निर्मलकर और ममता निर्मलकर आग की चपेट में आकर झुलस गईं। वहीं, आग बुझाने के दौरान अशोक निर्मलकर भी झुलस गए, उनके चेहरे पर चोट आई है। देखिए तस्वीरें… स्थानीय लोगों ने बुझाई आग आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मदद करते हुए आग पर काबू पाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया और सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। गैस पाइप जलने से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं शुरुआती जांच में सामने आया कि सिलेंडर का पाइप फटने और जलने से गैस लीक हुई, जिससे आग भड़की। हादसे में चार लोग झुलसे, लेकिन सभी को शुरुआती इलाज के बाद घर भेज दिया गया। किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076528
Views Today : 410
Views Last 7 days : 3820
Views Last 30 days : 11625
Total views : 106625
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.