Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में गहराया डीजल संकट, पंपों में स्टॉक खत्म होने से बसों के पहिये थमने की नौबत
Breaking News

बिलासपुर में गहराया डीजल संकट, पंपों में स्टॉक खत्म होने से बसों के पहिये थमने की नौबत

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
22 05 2026 petroldis
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर सहित पूरे संभाग में इन दिनों डीजल के गंभीर संकट ने हाहाकार मचा रखा है। पेट्रोल पंपों पर डीजल की भारी किल्लत और सीमित उपलब्धता के चलते अब शहर …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 08:00:45 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 08:00:45 AM (IST)

बिलासपुर में गहराया डीजल संकट, पंपों में स्टॉक खत्म होने से बसों के पहिये थमने की नौबत

HighLights

  1. ईंधन की कमी से बस ऑपरेटरों ने बुकिंग से किया मना
  2. डीजल किल्लत के कारण बंद हो सकते हैं कई रूट
  3. बस ऑपरेटरों ने की पर्याप्त डीजल की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शहर और आसपास के क्षेत्रों में डीजल संकट गहरा गया है। पेट्रोल पंपों पर डीजल की सीमित उपलब्धता के कारण बस संचालकों के सामने परिचालन बनाए रखना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि कई निजी बस आपरेटरों ने बुकिंग से साफ मना कर दिया है। पहले हुई बुकिंग भी रद हो सकती है। इससे परेशानी और बढ़ सकती है।

बस संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं मिल पा रहा है। कई पंपों में स्टाक खत्म हो गया है, जबकि कुछ स्थानों पर सीमित मात्रा में ही डीजल दिया जा रहा है। ऐसे में लंबी दूरी की बसों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। हालांकि जिला प्रशासन से आश्वासन मिला है। लेकिन, पेट्रोल पंपों में ही स्टाक नहीं रहेगा तो प्रशासनिक मदद भी मिलनी मुश्किल है। आपरेटरों के अनुसार, यदि समय पर ईंधन नहीं मिला तो कई रूटों पर बसें बंद करनी पड़ सकती हैं।

इतना ही नहीं डीजल संकट का असर पिकनिक, पारिवारिक व अन्य कार्यक्रमों के लिए बसों की बुकिंग नहीं मिल रही है। कोई भी संचालक नई बुकिंग नहीं ले रहा है। यह उनका बड़ा नुकसान है। इसके अलावा जिन्होंने पहले से आगामी दिनों की बुकिंग कराई है, वह भी रद करनी पड़ सकती है। ऐसे में बस संचालकों को एडवांस वापस करना पड़ सकता है।

बस आपरेटर प्रशासन से जल्द पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि परिवहन व्यवस्था प्रभावित न हो। उनका कहना है कि सार्वजनिक परिवहन प्रभावित होने से आम लोगों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ रहा है। यदि डीजल संकट जल्द दूर नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में परिवहन व्यवस्था पर इसका और व्यापक असर देखने को मिल सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में खनिज माफिया पर बड़ा प्रहार; 2 पोकलेन और जेसीबी सहित 20 गाड़ियां जब्त

May 23, 2026

Singhdeo Election Loss, Congress Leader Statement

May 23, 2026

Couple Dies by Suicide, Affair Mentioned in Note; Children Murdered

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071637
Views Today : 74
Views Last 7 days : 2111
Views Last 30 days : 4682
Total views : 94016
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.