Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डोंगरगढ़ में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी, केस दर्ज
Breaking News

डोंगरगढ़ में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी, केस दर्ज

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6133eb59 20fd 44ec b9a3 2062f15237ec 1779645234549
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6133eb59 20fd 44ec b9a3 2062f15237ec 1779645234549
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को ग्राम चौथना में जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपी डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना के निवासी हैं। इनकी पहचान सेवक साहू (31), कुशल साहू (28), महेंद्र कंडरा (25), धनेश कंडरा (36) और महेत्तर कंडरा के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश दरअसल, पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम चौथना में दबिश दी। यहीं पर ये पांचों आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 295/2026, धारा 3(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भविष्य में शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। डोंगरगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखने वालों पर होगी कार्रवाई:दुर्ग में गाड़ियां होंगी जब्त, टाइगर मोबाइल-हाईवे पेट्रोलिंग टीम को जांच के आदेश

May 25, 2026

25 शराब पीकर वाहन चलाने वाले पकड़ाए:बलौदाबाजार पुलिस ने अभियान चलाकर वाहन जब्त किए, ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की तैयारी

May 25, 2026

चारामा में मुक्तिधाम के पास बिजली तारों में लगी आग:पेड़ की शाखाएं टकराने से चिंगारी निकली, विभाग पर लापरवाही का आरोप

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071899
Views Today : 98
Views Last 7 days : 1989
Views Last 30 days : 4948
Total views : 94520
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.