![]()
बिलासपुर के सकरी पुलिस ने ऑनलाइन लूडो और आईपीएल सट्टा खिलाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना राहुल छाबड़ा सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में 2 करोड़ रुपए से अधिक के सट्टे का हिसाब-किताब मिला है। पुलिस ने ओम स्पेस कॉलोनी, सकरी स्थित एक किराए के मकान में दबिश दी। यहां गिरोह ने सट्टा संचालन के लिए कंट्रोल रूम बना रखा था। बताया जा रहा है कि गिरोह मध्य प्रदेश के सागर, बालाघाट और कटनी जिलों से युवकों को बुलाकर ऑनलाइन लूडो और आईपीएल मैचों पर करोड़ों रुपए का सट्टा चला रहा था। बीट पुलिस की सतर्कता से खुला मामला यह हाईटेक सट्टा रैकेट किसी मुखबिर की सूचना से नहीं, बल्कि बीट पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया। कॉलोनी में कुछ बाहरी युवक महीनों से किराए के मकान में रह रहे थे और दिनभर बाहर नहीं निकलते थे। रात के समय घर के अंदर से लगातार कई मोबाइल फोन बजने और लैपटॉप की रोशनी दिखने पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद इंटरनेट डेटा और लोकेशन की तकनीकी जांच की गई, जिसमें एक ही जगह से कई डिवाइस सक्रिय मिले। इसके बाद सकरी पुलिस और एसीसीयू टीम ने आधी रात को छापेमारी की। 21 मोबाइल, लैपटॉप और क्रेटा कार जब्त कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है। इसमें शामिल हैं: 30 हजार सैलरी पर बुलाए गए युवक पुलिस के अनुसार, स्वर्णिम ऐरा कॉलोनी सरकंडा निवासी राहुल छाबड़ा (30) ने मध्य प्रदेश से युवकों को हर महीने 30-30 हजार रुपए सैलरी और रहने-खाने की सुविधा देकर बुलाया था। पकड़े गए आरोपियों में: दिल्ली कनेक्शन भी सामने आया जांच में गिरोह के दिल्ली कनेक्शन के संकेत मिले हैं। पुलिस को बाबू सिंधी और टोनी नाम के लोगों से लिंक की जानकारी मिली है। इस एंगल पर भी जांच जारी है। बड़े मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि जब्त मोबाइल और लैपटॉप के डेटा के जरिए पूरे नेटवर्क और बड़े संचालकों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस सिंडिकेट के और बड़े चेहरे सामने आएंगे।
<
