Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर के सरकंडा में विवाद सुलझाने के नाम पर बुलाकर हमला, बचाने आए चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या
Breaking News

बिलासपुर के सरकंडा में विवाद सुलझाने के नाम पर बुलाकर हमला, बचाने आए चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या

By adminMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 05 2026 bilaspur murder 040526
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरकंडा क्षेत्र में मोपका चौक के पास रंजिश को लेकर हुई वारदात में युवक की हत्या कर दी गई। रात 9.30 बजे हुई वारदात के बाद बिलासपुर पुलिस ने दो नाबालिगों …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 12:43:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 12:45:21 PM (IST)

बिलासपुर के सरकंडा में विवाद सुलझाने के नाम पर बुलाकर हमला, बचाने आए चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या
पुलिस गिरफ्त में आरोपित। पुलिस

HighLights

  1. पुरानी रंजिश में की गई हत्या
  2. तीन आरोपित गिरफ्तार
  3. दो नाबालिग अभिरक्षा में

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः सरकंडा क्षेत्र के मोपका चौक के पास युवती से बात करने व रंजिश के चलते उपजे विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चचेरे भाई पर धारदार चाकू से हमला कर गला रेत दिया गया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी लगते ही सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपित आशीष सूर्यवंशी सहित तीन आरोपितों गिरफ्तार किया है। वहीं दो किशोरों को अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक मई को हुआ था विवाद

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि अभय यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चचेरे भाई ओम प्रकाश यादव का सुरेन्द्र गैरेज मोपका के पास रहने वाली एक युवती से परिचय था। एक मई को ओम प्रकाश के पड़ोसी अजीत सूर्यवंशी और उसके दोस्तों से विवाद भी हुआ था। अभय ने बताया कि उनका भाई अभिषेक विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार रात करीब 10:30 बजे ओम प्रकाश व उसके साथियों पंकज और अजय के साथ कलकत्ता स्वीट्स के पास पहुंचे थे।

गाली गलौच हुई फिर चाकू से हमला

बातचीत के दौरान आशीष, महावीर, रघुवीर सूर्यवंशी और दो अन्य बालकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ने पर आरोपित आशीष सूर्यवंशी ने कमर से चाकू निकालकर अभिषेक के गले पर जानलेवा वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव में ओम प्रकाश के गले और हाथ में भी चोटें आईं। घायल अभिषेक को तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सभी आरोपित गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सभी को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया।

ये हैं पकड़े गए आरोपित

सरकंडा पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपित आशीष सूर्यवंशी (22), महावीर सूर्यवंशी (23) और रघुवीर सूर्यवंशी (26) को गिरफ्तार किया है। ये सभी मूलतः सीपत क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में मोपका में किराये के मकान में रह रहे थे। इनके साथ ही दो नाबालिगों को भी कस्टडी में लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मामले में संलिप्त तीनों मुख्य आरोपितों और दो नाबालिगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है। सभी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

निमितेश सिंह, सीएसपी सिविल लाइन



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सीएम को काला झंडा दिखाने की कोशिश, युकांइयों को पकड़ा गया

May 6, 2026

धोबनी के सुशासन तिहार में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र व योजनाओं का लाभ मिला

May 6, 2026

500 करोड़ का नुकसान:प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने के फैसले से सप्लाई चेन ध्वस्त

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069671
Views Today : 24
Views Last 7 days : 578
Views Last 30 days : 3817
Total views : 90715
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.