Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर:कम कीमत में लग्जरी गाड़ियां दिलाने का झांसा देकर महाठगी,रिश्तेदार ने ऐंठे ₹25 लाख
Breaking News

बिलासपुर:कम कीमत में लग्जरी गाड़ियां दिलाने का झांसा देकर महाठगी,रिश्तेदार ने ऐंठे ₹25 लाख

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 05 2026 firfoud
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में कम कीमत पर लग्जरी कारें और इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने के नाम पर लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनी …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 08:27:39 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 08:27:39 AM (IST)

बिलासपुर:कम कीमत में लग्जरी गाड़ियां दिलाने का झांसा देकर महाठगी,रिश्तेदार ने ऐंठे ₹25 लाख

HighLights

  1. बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है मामला।
  2. झांसा देकर थमा दी फाइनेंस की गाड़ियां।
  3. आरोपित रिश्तेदारी का फायदा उठा लगाया चूना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के गोकुलधाम घुरू निवासी एक युवक से कम कीमत में कार, बाइक और इलेक्ट्रानिक सामान दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सकरी क्षेत्र के गोकुलधाम घुरू में रहने वाले प्रतीक कुमार सोनी मुंगेली स्थित निजी संस्थान में मैनेजर हैं। उसकी जान-पहचान मुंगेली निवासी लक्ष्य सोनी से थी। रिश्तेदारी होने के कारण दोनों के बीच विश्वास का संबंध था। आरोपी ने एक कंपनी के माध्यम से कम कीमत में कार, बाइक और इलेक्ट्रानिक सामान उपलब्ध कराने की बात कही।

आरोपित ने 24 लाख रुपये की कार को 12.22 लाख रुपये में दिलाने का झांसा दिया। तब प्रतीक ने अगस्त 2024 के दौरान अलग-अलग तिथियों में आरोपित के बैंक खाते और यूपीआइ आइडी में कुल 12.22 लाख रुपये ट्रांसफर किए। काफी समय तक घुमाने के बाद आरोपित ने नवंबर 2024 में एमजी हेक्टर वाहन दिया, लेकिन बाद में पता चला कि वाहन फायनेंस पर लिया गया है।

इसी तरह आरोपित ने थार वाहन, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये से अधिक बताई गई, उसे 7.60 लाख रुपये में दिलाने की बात कही। इसके लिए भी शिकायतकर्ता ने रकम जमा की, लेकिन न वाहन मिला और न ही रकम वापस की गई। इसके अलावा स्विफ्ट कार को भी कम कीमत में दिलाने का झांसा देकर 6.11 लाख रुपये लिए गए। बाद में यह वाहन भी फायनेंस पर निकला।

आरोपित ने ऐंठे ₹25 लाख

आरोप है कि आरोपित ने तीनों गाड़ियों के नाम पर कुल 25.93 लाख रुपये लिए, जबकि वास्तविक भुगतान केवल 9.50 लाख रुपये ही किया गया। बाकि के 16.43 लाख रुपये वापस नहीं किए जा रहे हैं। रकम मांगने पर आरोपित लगातार टालमटोल कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सड़क के किनारे में खड़ी गाड़ियां बनीं परेशानी, आवागमन प्रभावित

May 23, 2026

गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त, सुविधाओं पर जोर

May 23, 2026

CM Sai inaugurated the overbridge worth Rs 48.78 crore.

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071644
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2119
Views Last 30 days : 4690
Total views : 94024
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.