Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिजली तार की चपेट में आया बाइक सवार, जिंदा जला:गरियाबंद के दसपुर-बांध के पास हादसा, तेंदूपत्ता लेकर लौट रहा था, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

बिजली तार की चपेट में आया बाइक सवार, जिंदा जला:गरियाबंद के दसपुर-बांध के पास हादसा, तेंदूपत्ता लेकर लौट रहा था, पुलिस जांच में जुटी

By adminMay 8, 2026No Comments1 Min Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a9dc951e 99fa 445d b82a 24cd9fc3121b 1778230982826
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a9dc951e 99fa 445d b82a 24cd9fc3121b 1778230982826
गरियाबंद जिले के दसपुर गांव में 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा दसपुर बांध के पास आवाजाही वाले रास्ते पर हुआ, जहां खंभे से टूटकर एक बिजली का तार लटक रहा था। मृतक की पहचान 37 वर्षीय यशवंत ध्रुव के रूप में हुई है, जो दसपुर गांव का निवासी था। यशवंत तेंदूपत्ता लेकर जंगल से लौट रहा था, तभी अचानक उसकी गर्दन में लटकता हुआ बिजली का तार फंस गया। तार में फंसते ही करंट से आग की तेज लपटें उठीं, जिससे बाइक और सवार दोनों मौके पर ही जल गए। इस हादसे में यशवंत ध्रुव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा किसकी लापरवाही से हुआ और इसका जिम्मेदार कौन है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

May 15, 2026

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.