कवर्धा| शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस में शुक्रवार दोपहर बिजली बंद होने से कामकाज प्रभावित हो गया। आंधी चलने के दौरान बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिसके बाद ऑनलाइन और कम्प्यूटर आधारित सेवाएं ठप पड़ गईं। पोस्ट ऑफिस में अधिकांश काम बिजली और इंटरनेट व्यवस्था पर निर्भर होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
<
