![]()
बालोद जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी योगेश पटेल ने जिले के कई थानों और रक्षित केंद्र में पदस्थ 4 थाना प्रभारियों (टीआई), 7 उपनिरीक्षकों (एसआई) और 5 सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई) का तबादला आदेश जारी किया है। इस तबादले में कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। जारी आदेश के अनुसार बालोद साइबर और अर्जुन्दा थाना प्रभारी का दायित्व संभाल चुके एसआई जोगेंद्र साहू को अब पुरूर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीआई अविनाश सिंह को राजहरा थाने की जिम्मेदारी जिले में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत निरीक्षक दिनेश कुमार कुर्रे को अजाक थाना से रनचिरई थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक अविनाश सिंह को आरक्षित केंद्र से राजहरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक सुनील तिर्की को गुरुर से डौंडीलोहारा स्थानांतरित किया गया है, जबकि निरीक्षक मुकेश सिंह को डौंडीलोहारा से गुरुर भेजा गया है। मनीष सेन्डे होंगे नए देवरी थाना प्रभारी लंबे समय तक अर्जुन्दा, गुंडरदेही सहित अन्य थानों में जिम्मेदारी संभाल चुके सब इंस्पेक्टर मनीष सेन्डे को पुरूर से देवरी थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वहीं इंदिरा वैष्णव को सुरेगांव से अर्जुन्दा, राधा बोरकर को रनचिरई से सनौद, प्रदीप कंवर को मंगचुवा से राजहरा, दुलार सिंह यादव को सनौद से सुरेगांव और लेखराम साहू को आरक्षित केंद्र से कंवर चौकी प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है। देव कुमार कोर्राम को मंगचुवा से भेजा गया आरक्षित केंद्र तबादला आदेश में 5 एएसआई के भी तबादले किए गए हैं। इनमें अजीत महोबिया को पिनकापार से मंगचुवा, लता तिवारी को कंवर से हल्दी चौकी प्रभारी, राजेश ठाकुर को राजहरा से पिनकापार चौकी, नंद कुमार साहू को हल्दी से आरक्षित केंद्र तथा देव कुमार कोर्राम को मंगचुवा से आरक्षित केंद्र बालोद भेजा गया है।
<
