टॉप न्यूज़

बालोद में चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार:अलग-अलग जगहों से धारदार हथियार जब्त, पुलिस ने बड़ी वारदात टालने का दावा किया




बालोद थाना पुलिस ने 22 जुलाई को झलमला सब्जी बाजार के पास 18 साल के तुषार ठाकुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का जंग लगा धारदार चाकूनुमा हथियार बरामद किया गया। दुर्गा मंदिर के पीछे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी बालोद-औराभाठा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे पुलिस ने 20 वर्षीय धनेश्वर कुमार ठाकुर उर्फ राजा को पकड़ा। उसके पास से प्लास्टिक की मूठ वाला लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए दोनों हथियारों की कुल अनुमानित कीमत 750 रुपये बताई गई है। बड़ी वारदात की आशंका, समय रहते हुई कार्रवाई पुलिस का कहना है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं की जाती तो आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। इसी आशंका को देखते हुए दोनों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए गए। एसपी ने लोगों से मांगी सहयोग की अपील एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों या अवैध हथियार की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button