Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बालोद में एनजीओ कार्यालय के बाहर संदिग्ध तांत्रिक क्रिया:पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च मिला,सहमे कर्मचारियों ने थाने में की शिकायत
Breaking News

बालोद में एनजीओ कार्यालय के बाहर संदिग्ध तांत्रिक क्रिया:पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च मिला,सहमे कर्मचारियों ने थाने में की शिकायत

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 11 at 62013 pm 1775924649
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 11 at 62013 pm 1775924649
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा एक समाजसेवी संस्था के कार्यालय के सामने संदिग्ध तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घबराए कर्मचारियों ने बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला कुन्दरूपारा वार्ड स्थित मधुबन कॉलोनी का है, जहां सूत्र समाजसेवी संस्था का कार्यालय संचालित है। शनिवार दोपहर जब कर्मचारी फील्ड से लौटकर कार्यालय पहुंचे, तो ऑफिस के सामने रखी संदिग्ध सामग्री को देखकर सहम गए। इसके बाद सभी कर्मचारी सीधे बालोद थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद वार्डवासियों और संस्था के लोगों ने उक्त सामग्रियों को हटवा दिया। लेकिन पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा। प्लास्टिक पुतले का सिर, नींबू-मिर्च और मटका मिला शिकायत के अनुसार, कार्यालय के सामने नींबू-मिर्च, बंधन, मटकी, लाल कपड़ा और प्लास्टिक पुतले का सिर संदिग्ध परिस्थितियों में रखा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुबह के समय यह सामग्री वहां रखी होगी। यह असामाजिक तत्वों की हरकत – टीआई बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत प्रतीत होती है, जो मजाक या लोगों को डराने के उद्देश्य से की गई होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की जादू-टोना से जुड़ी बातें अंधविश्वास हैं और इन्हें बढ़ावा नहीं देना चाहिए। शिकायत मिली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076714
Views Today : 677
Views Last 7 days : 4087
Views Last 30 days : 11892
Total views : 106892
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.