बालोद के नए SP किरण गंगाराम चव्हाण ने संभाला पदभार:2018 बैच के IPS, इंजीनियरिंग के बाद बने पुलिस अधिकारी

![]()
बालोद जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) आईपीएस किरण गंगाराम चव्हाण ने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान एसपी योगेश कुमार पटेल ने उन्हें कार्यभार सौंपा। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों की जानकारी ली। किरण गंगाराम चव्हाण साल 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के रहने वाले हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा में प्रवेश किया। बिलासपुर से सुकमा तक संभाली अहम जिम्मेदारियां उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में बिलासपुर से की। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) जगदलपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) सुकमा और बाद में सुकमा के एसपी के रूप में सेवाएं दीं। सुकमा में उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान, कानून-व्यवस्था मजबूत करने, लोगों से बेहतर जुड़ाव और नशे के खिलाफ कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। बेहतर पुलिसिंग के लिए मिला FICCI अवार्ड उत्कृष्ट पुलिसिंग और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें साल 2024 में FICCI बेस्ट परफॉर्मिंग ऑफिसर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी नियुक्ति से बालोद में पुलिस व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक पदभार ग्रहण करने के बाद नए एसपी ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों, पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों की समीक्षा की गई। पदभार ग्रहण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद बोनिफास एक्का, एसडीओपी गुंडरदेही राजेश बागड़े, एसडीओपी गुरूर माया शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्रुति सिंह, सीएसपी राजहरा विकास पाटले, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Source link




