टॉप न्यूज़

हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस फिर चलेगी:रेलवे ने रद्द आदेश वापस लिया, चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक पूरा




रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को फिर से बहाल करने का फैसला किया है। पहले जिन तारीखों पर इस ट्रेन को रद्द किया गया था, अब उन सभी निर्धारित तिथियों पर इसका संचालन किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल–धारुआडीही रेलखंड में ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। इसी वजह से ट्रेन को रद्द किया गया था। अब कार्यों की स्थिति को देखते हुए ट्रेन के संचालन को बहाल कर दिया गया है। इन तारीखों पर चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस: 8 और 15 अक्टूबर तथा 5 और 12 नवंबर को हैदराबाद से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस: 11 और 18 अक्टूबर तथा 8 और 15 नवंबर को रक्सौल से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य जांच लें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button